Knee Pain: घुटनों का दर्द बढ़ती उम्र की निशानी ही नहीं है बल्कि कम उम्र में भी घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है. लाइफस्टाइल का ठीक ना होना, घुटनों में किसी तरह की चोट लगना, गलत तरीके से बैठना या फिर खानपान में पोषक तत्वों की कमी के चलते भी घुटनों में दर्द (Joint Pain) हो सकता है. वहीं, बहुत से लोगों को घुटनों से कट-कट की आवाज (Kat Kat Ki Awaz) आती है. घुटनों से कट-कट की आवाज आने का क्या कारण है और इस दिक्कत को कैसे रोका जा सकता है यह बता रहे हैं काइरोप्रैक्टर डॉ. हरीश ग्रोवर. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है और बताया है कि घुटनों से कट-कट की आवाज आने की दिक्कत किन घरेलू नुस्खों को आजमाकर ठीक की जा सकती है.
घुटनों से कट-कट की आवाज आने के घरेलू उपाय | Ghutno Se Kat Kat Ki Awaz Aana | Knee Pain Home Remedies
तिल के लड्डू
घुटनों से कट-कट की आवाज आने की बड़ी वजह शरीर में कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency) हो सकती है. ऐसे में तिल के लड्डू खाए जा सकते हैं. तिल के लड्डू कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं.
यह भी पढ़ें – दवा बन सकती है जानलेवा! डॉक्टर ने कहा बच्चे को दवा पिलाने में कभी ना करें ये 4 गलतियां
रागी की रोटी
शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम देने के लिए रागी की रोटी भी खाई जा सकती है. रागी की रोटी हड्डियों को मजबूती देने का काम करती है.
अदरक खाने पर दिखेगा फायदा
घुटनों की तकलीफ दूर करने के लिए अदरक (Ginger) का सेवन किया जा सकता है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घुटनों की तकलीफ को कम करने में असर दिखाते हैं. अदरक के अलावा लहसुन भी बेहद फायदेमंद साबित होता है.
सोयाबीन की बड़ी
घुटनों में कैटिलेज की दिक्कत को दूर करने के लिए सोयाबीन की बड़ी खाई जा सकती है. इसके अलावा ओट्स का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है.
उल्टे चलने पर दिखेगा असर
अगर आपके घुटनों से कट-कट की आवाज आती है तो आपके लिए यह सिंपल सी एक्सरसाइज बेहद काम की साबित हो सकती है. आपको करना बस इतना है कि रोजाना सिर्फ 20 मिनट चलना है. लेकिन, सीधा नहीं बल्कि उल्टा चलने पर फायदा मिलेगा. आपको रोजाना 20 मिनट उल्टा चलना है. 4 से 5 हफ्तों में ही घुटनों से आने वाली कट-कट की आवाज दूर हो जाएगी और घुटने का दर्द (Ghutne Ka Dard) बेहतर होने में भी मदद मिलेगी.
ये आम नुस्खे भी हैं बेहद फायदेमंद
घुटनों के दर्द को दूर करने में कुछ नुस्खे बेहद काम के साबित हो सकते हैं, जैसे हल्दी का लेप दर्द सोखने का काम करता है. सरसों के तेल में हल्दी को हल्का पकाकर इस लेप को अगर घुटनों पर लगा लिया जाए तो घुटनों के दर्द की दिक्कत दूर हो सकती है. सरसों के तेल में लहसुन को पकाकर लगाने पर भी घुटनों की तकलीफ दूर होने में असर दिखता है. आप रोजाना मेथी के दाने भी खा सकते हैं. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मेथी के दानों को रात के समय भिगोने के बाद अगली सुबह खाली पेट खाया जाए जो इससे दर्द दूर कम होने लगता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – टॉयलेट से भी ज्यादा गंदी होती हैं घर की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने बताया तबीयत बिगड़ते नहीं लगेगी देर
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
15 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
18 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
18 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
20 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
22 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines