देसी घी के साथ खजूर खाने के हैं कई अचूक फायदे! जानिए डाइट में शामिल करने का सही तरीका

Dates & Ghee Benefits: इम्यूनिटी में सुधार से लेकर कब्ज से राहत तक, खजूर को घी में भिगोकर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, इसके अलावा अन्य लाभ क्या-क्या मिल सकते हैं, जानिए।

dates with ghee for weight gain dates soaked in ghee benefits dates soaked in ghee during pregnancy dates soaked in milk overnight benefits soaked dates ayurveda dates soaked in water overnight benefits soaked dates in empty stomach ghee khajoor recipe

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Dates & Ghee Benefits: सही भोजन और पोषण शरीर को देने से इम्यूनिटी और हेल्थ बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है। आयुर्वेद में कई ऐसे सदियों पुराने आहार से जुड़े रहस्य हैं जो कई पुरानी बीमारियों को दूर रखने में कारगर हैं। ऐसे ही एक पुराने उपचारों में से एक है खजूर और घी का कॉम्बिनेशन। ये शरीर को एनर्जी दे सकते हैं, जैसे- हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रख सकते हैं, इम्यूनिटी और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, घी में भिगोया हुआ खजूर शरीर के गहरे टिश्यू को फिर से बनाता है। ये हमारी इम्यूनिटी, पाचन, मूड और नींद में मदद कर सकता है।

खजूर और घी के फायदे

खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और यह आयरन का अच्छा सोर्स है। ये तुरंत एनर्जी बढ़ाने वाले होते हैं और बहुत से लोग खजूर से अपना रोज़ा खोलते हैं। ये ब्लड प्रेशर को संतुलित करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी हेल्प करते हैं। दूसरी ओर घी एक हेल्दी फैट होने के कारण शरीर को अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद कर सकता है। घी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और लिनोलिक एसिड (Linoleic acid) होता है जो दिल की सेहत भी अच्छी करता है। घी कफ और वात दोष को शांत करने के अलावा चिंता और तनाव, अनिद्रा से राहत देने और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?app=desktop&v=FPnXJIyHqcw

घी में भिगोए खजूर खाने के फायदे

एनर्जी

खजूर में नेचुरल शुगर होती है, ये आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

पाचन

घी पाचन में मदद करता है, क्योंकि यह एंजाइम्स सेक्रेशन को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

फाइबर

खजूर में भरपूर फाइबर होता है, इसलिए यह कब्ज में राहत देता है।

विज्ञापन

दोष संतुलन बनाएं रखता है

घी वात दोष(Vata Dosha) और पित्त दोष को बैलेंस करने में मदद करता है।

विज्ञापन

फिजिकल हेल्थ

विज्ञापन

खजूर हड्डियों के स्वास्थ्य में मदद करने के लिए जरूरी खनिज प्रदान करता है।

जॉइंट हेल्थ

विज्ञापन

खजूर का सेवन करने से जोड़ों में चिकनाहट बनी रहती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

विज्ञापन

खजूर और घी दोनों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं।

इम्यूनिटी

विज्ञापन

खजूर और घी का मेल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है और शरीर की सुरक्षा करता है।

महिलाओं की सेहत

विज्ञापन

खजूर और घी महिलाओं की सेहत में सुधार कर सकते हैं, खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे को जन्म देने के बाद। खजूर और घी का सेवन हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है। इसलिए, सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही प्रयोग करना चाहिए।

डाइट में कैसे करें शामिल

  • खजूर को गर्म घी में कुछ घंटों या रात भर के लिए भिगो दें।
  • ज्यादा कैलोरी और शुगर से बचने के लिए सीमित मात्रा में सेवन करें।
  • नाश्ते में या संतुलित भोजन के रूप में शामिल कर सकते हैं।
  • नाश्ते में दलिया या दही जैसे खाद्य पदार्थ (Food ingredient) मिलाएं। दोपहर के खाने के समय मिठाई के रूप में खा सकते हैं।
  • अच्छी सलाह के लिए किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श लें।

किसको सेवन नहीं करना चाहिए

  • घी से जिन्हें एलर्जी है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • खजूर में मौजूद नेचुरल शुगर के कारण डायबिटीज वालों को सावधान रहना चाहिए।
  • ऊंचे ट्राइग्लिसराइड (Hypertriglyceridemia) लेवल वाले लोगों को घी का सेवन सीमित करना चाहिए।
  • वजन कंट्रोल करने वालों को सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह करें।
  • पाचन से जुड़ी समस्याओं वाले व्यक्तियों को सेवन करने से बचना चाहिए।
  • खजूर से एलर्जी वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ