Akele Ghar Mein Heart Attack Aa Jaye To Kya Kare: सोचिए, आप घर पर अकेले हैं और अचानक सीने में तेज दर्द महसूस होता है, सांस लेने में दिक्कत हो रही है और हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगते हैं. ऐसे में डर और घबराहट अपने चरम पर पहुंच जाती है. यह स्थिति हार्ट अटैक की है, जो किसी भी इंसान को कभी भी आ सकती है. पहले ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित थी, लेकिन अब सभी को इससे खतरा है, भले ही वह जवान क्यों न हो.
हालांकि, अकेले होने पर अगर ऐसी कोई स्थिति बनती है, तो अक्सर लोग सोचने में असमर्थ हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि ऐसी स्थिति में तुरंत क्या करना चाहिए. लेकिन अगर आप कुछ जरूरी कदम पहले से जानते हों, तो यह खतरनाक स्थिति आपके लिए कंट्रोल हो सकती है और इससे आपकी जान बच सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि घर पर अकेले होने पर अगर अचानक हार्ट अटैक आ जाए, तो क्या करना चाहिए?
यह भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से चेहरे पर बार-बार आने लगते हैं पिंपल्स?
किन लोगों को हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा खतरा
अध्ययनों और एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट अटैक का डर सबसे ज्यादा 40 साल से ऊपर के लोगों में देखा जाता है. लेकिन आज के समय में यह खतरा युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, अनहेल्दी खानपान और कम एक्सरसाइज जैसी आदतें हैं. इसलिए अगर आप ये सोच रहे हैं कि यह समस्या सिर्फ ज्यादा उम्र वाले लोगों हो सकती है, तो आपका ये भ्रम दूर होना बहुत जरूरी है, क्योंकि हार्ट अटैक उम्र देखकर नहीं आती. इसके अलावा, अकेले घर में होने की स्थिति में अगर हार्ट अटैक आ जाए, तो मानसिक घबराहट और डर और भी बढ़ जाता है, जिससे लोग अक्सर जरूरी कदम उठाने में देर कर देते हैं. इसलिए पहले से तैयारी और जानकारी रखना जीवन रक्षक साबित हो सकता है.
आपातकालीन सेवाओं को तुरंत कॉल करें
सबसे पहले हार्ट अटैक की स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर (108/112) या EMS सेवाओं को कॉल करें. विशेषज्ञ कहते हैं कि जल्द मदद बुलाना जीवन बचाने में सबसे प्रभावी तरीका है. हल्के या तेज लक्षण महसूस होने पर भी एक जरा इंतजार न करें और फोन करें.
एस्पिरिन का इस्तेमाल
अगर आपका डॉक्टर पहले से आपको हार्ट अटैक के दौरान एस्पिरिन लेने की सलाह दे चुका है और आपको इससे एलर्जी नहीं है, तो दौरे के दौरान एक गोली चबाकर निगलें. इससे दिल पर दबाव कम हो सकता है और गंभीरता थोड़ी घट सकती है. इस बात का भी ख्याल रखें कि, यह हार्ट अटैक रोकने वाला उपाय नहीं है, बल्कि मददगार तरीका है.
घर में पहले से ही रखें पूरी तैयारी
अगर आप हार्ट के मरीज है और घर में अकेले हैं, तो सुनिश्चित करें कि मदद आसानी से आपतक पहुंच सके. दरवाजा खुला रखें, रात में लाइट जलाकर सोएं और अपने पास दवाई और फोन रखें, ताकि तुरंत बचाव कार्य को अंजाम दिया जाए.
बैठें या लेट जाएं
हार्ट अटैक के दौरान अचानक बेहोशी या गिरने का खतरा होता है. इसलिए तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं. यह कदम आपके लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जब तक मदद न पहुंच जाए.
किसी भरोसेमंद व्यक्ति को संपर्क करें
अगर संभव हो, तो तुरंत किसी परिवार, दोस्त या करीबी व्यक्ति को कॉल करें और उन्हें बताएं कि आपको हार्ट अटैक आया है. इससे मानसिक सुरक्षा भी मिलती है और कोई आपके लिए मदद के लिए तुरंत कदम उठा सकता है.
तनाव कम करें
तनाव हार्ट अटैक की की बड़ी वजह होती है, इसलिए ऐसी स्थिति में जितना हो सके अपने तनाव पर काबू पाएं.
इस बात का रखें ख्याल
इस बात को भी समझना जरूरी है कि अगर आपके घर में कोई बड़ा है, तो उसको इन सभी बातों के बारे में बताएं, ताकि अगर वह इस तरह की स्थिति में सही कमद उठा सकें. आपके द्वारा दी गई एक छोटी जानकारी उनको उस वक्त याद आ सकती है, जिसे फॉलो करके वह अपनी जान बचा सकते हैं. याद रखें ज्ञान बांटने से ही बढ़ता है और फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें: किडनी के मरीज को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए Kidney Problems को बढ़ाने वाले फ्रूट कौन से हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
3 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
8 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
10 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
11 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines