अक्सर किचन में गर्म तेल पर कुछ बनाते या चाय बनाते वक्त ऐसी गलती हो जाती है, कि पूरा पतीला या कड़ाही चूल्हे पर से व्यक्ति के ऊपर गिर जाता है, इसका नतीजा ये होता है कि शरीर के कुछ हिस्सों में तेज जलन महसूस होने लगती है, जिसे झेल पाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय कुछ सही कदम उठाए जाए, तो स्थिति को वक्त रहते काबू में लिया जा सकता है और राहत पाया जा सकता है. हम आपको इस स्टोरी में जलने के कारण होने वाले दर्द और बाद में पड़ने वाले डार्क निशान से कैसे राहत पा सकते हैं, इसके आसान उपाय बताएंगे, जिसे अपनाने से आप वक्त रहते बड़ी परेशानी से बच सकेंगे.
यह भी पढ़ें: अंडकोष कैंसर की क्या पहचान है? ऑन्कोलॉजिस्ट ने बताया Testicular Cancer के लक्षण कैसे दिखते हैं, पुरुष ना करें इग्नोर
अक्सर लोग जलने के बाद करते हैं गलती
जब किसी व्यक्ति पर गर्म तेल या चाय गिर जाता है, वह सबसे पहले कपड़े से उस जलने वाले जगह को रगड़ कर साफ करने लगता है. लेकिन शायद आपको मालूम न हो, ये अमल आपकी परेशानी को और बढ़ा सकती है, यानी ऐसा करने से स्किन पर निशान आ सकते हैं या फिर वह बाहर निकलने लग सकती है. साथ ही, कई लोग नॉर्मल पानी से हाथ को धोने लगते हैं और तरह-तरह के नुस्खे अपनाने लगते हैं. इतना ही नहीं, कई लोग जलने के तुरंत बाद टूथपेस्ट, घी, तेल या क्रीम जैसी चीजें लगा देते हैं, लेकिन हर तरह की जलन में ऐसा करना सही नहीं माना जाता.
जलन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
- गर्म चाय, कॉफी, तेल या किसी गर्म लिक्विड से हाथ या शरीर जलने पर सबसे पहले प्रभावित हिस्से को साफ ठंडे बहते पानी के नीचे रखें, ताकि स्किन की गर्मी कम हो सके और जलन में तुरंत राहत मिल सके.
- जलने के बाद जली हुई जगह पर बर्फ सीधे लगाने से बचें, क्योंकि बहुत ज्यादा ठंडक स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप राहत के लिए ठंडे पानी से सिकाई करें.
- अगर जलन मामूली है तो साफ पट्टी या कपड़े से उस जगह को ढक सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह की गंभीर चोट, ज्यादा दर्द या बड़े फफोले की स्थिति में घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और डॉक्टर से संपर्क करें.
जलने के बाद काले निशान को कैसे दूर करें?
अक्सर जब शरीर पर जलने के निशान रह जाते हैं, जो कि डार्क रंग के होते हैं और साफ नजर आते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर वह कैसे इस निशान को हटा सकते हैं? तो चलिए इसका भी जवाब जानते हैं. दरअसल, इन निशान का होना आम समस्या है, लेकिन इस मार्क को कम करने के लिए स्किन की सही देखभाल जरूरी है. लेकिन उससे पहले जरूरी है कि आप गाव निशान पर तभी कोई उपाय लगाएं, जब वह पूरी तरह से ठीक हो चुका है, वरना स्थिति बिगड़ भी सकती है.
स्किन से इस निशान को हटाने के लिए आप हल्दी और मलाई की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आपको हल्दी और मलाई को मिलाना होगा और निशान वाली जगह पर लगाना होगा. दिन में 2 बार 20-20 मिनट के लिए ऐसा करें. आपको फर्क दिखने लगेगा. इसके अलावा आप चाहे, तो निशान पर हर दिन दो बार 10-10 मिनट के लिए कच्चा आलू कद्दूकस करके रगड़ें, इससे भी निशान हल्का हो सकता है. इतना ही नहीं, कई मामलों में असली शुद्ध बिना केमिकल वाला एलोवेरा मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: लिवर में जमा हो रही है चर्बी, लेकिन पता नहीं चलता! जानिए Fatty Liver के संकेत और बचाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
11 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
15 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
17 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines