हाथ या शरीर गर्म तेल-चाय से जल जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय और पाएं जलन से राहत

First Aid For Hot Oil Burn: अक्सर किचन में खाना बनाते वक्त लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं कि गर्म तेल या चाय का पतीला उनपर गिर जाता है, जिससे हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्से जल जाते हैं. ऐसी स्थिति में राहत के लिए लोग कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं राहत पाने का सही उपाय.

First Aid For Hot Oil Burn

गर्म तेल से हाथ जल जाएं, तो क्या करें? (Image: AI)

अक्सर किचन में गर्म तेल पर कुछ बनाते या चाय बनाते वक्त ऐसी गलती हो जाती है, कि पूरा पतीला या कड़ाही चूल्हे पर से व्यक्ति के ऊपर गिर जाता है, इसका नतीजा ये होता है कि शरीर के कुछ हिस्सों में तेज जलन महसूस होने लगती है, जिसे झेल पाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय कुछ सही कदम उठाए जाए, तो स्थिति को वक्त रहते काबू में लिया जा सकता है और राहत पाया जा सकता है. हम आपको इस स्टोरी में जलने के कारण होने वाले दर्द और बाद में पड़ने वाले डार्क निशान से कैसे राहत पा सकते हैं, इसके आसान उपाय बताएंगे, जिसे अपनाने से आप वक्त रहते बड़ी परेशानी से बच सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर लोग जलने के बाद करते हैं गलती

जब किसी व्यक्ति पर गर्म तेल या चाय गिर जाता है, वह सबसे पहले कपड़े से उस जलने वाले जगह को रगड़ कर साफ करने लगता है. लेकिन शायद आपको मालूम न हो, ये अमल आपकी परेशानी को और बढ़ा सकती है, यानी ऐसा करने से स्किन पर निशान आ सकते हैं या फिर वह बाहर निकलने लग सकती है. साथ ही, कई लोग नॉर्मल पानी से हाथ को धोने लगते हैं और तरह-तरह के नुस्खे अपनाने लगते हैं. इतना ही नहीं, कई लोग जलने के तुरंत बाद टूथपेस्ट, घी, तेल या क्रीम जैसी चीजें लगा देते हैं, लेकिन हर तरह की जलन में ऐसा करना सही नहीं माना जाता.

जलन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

  • गर्म चाय, कॉफी, तेल या किसी गर्म लिक्विड से हाथ या शरीर जलने पर सबसे पहले प्रभावित हिस्से को साफ ठंडे बहते पानी के नीचे रखें, ताकि स्किन की गर्मी कम हो सके और जलन में तुरंत राहत मिल सके.
  • जलने के बाद जली हुई जगह पर बर्फ सीधे लगाने से बचें, क्योंकि बहुत ज्यादा ठंडक स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप राहत के लिए ठंडे पानी से सिकाई करें.
  • अगर जलन मामूली है तो साफ पट्टी या कपड़े से उस जगह को ढक सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह की गंभीर चोट, ज्यादा दर्द या बड़े फफोले की स्थिति में घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और डॉक्टर से संपर्क करें.

जलने के बाद काले निशान को कैसे दूर करें?

अक्सर जब शरीर पर जलने के निशान रह जाते हैं, जो कि डार्क रंग के होते हैं और साफ नजर आते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर वह कैसे इस निशान को हटा सकते हैं? तो चलिए इसका भी जवाब जानते हैं.  दरअसल, इन निशान का होना आम समस्या है, लेकिन इस मार्क को कम करने के लिए स्किन की सही देखभाल जरूरी है. लेकिन उससे पहले जरूरी है कि आप गाव निशान पर तभी कोई उपाय लगाएं, जब वह पूरी तरह से ठीक हो चुका है, वरना स्थिति बिगड़ भी सकती है.

विज्ञापन

स्किन से इस निशान को हटाने के लिए आप हल्दी और मलाई की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आपको हल्दी और मलाई को मिलाना होगा और निशान वाली जगह पर लगाना होगा. दिन में 2 बार 20-20 मिनट के लिए ऐसा करें. आपको फर्क दिखने लगेगा. इसके अलावा आप चाहे, तो निशान पर हर दिन दो बार 10-10 मिनट के लिए कच्चा आलू कद्दूकस करके रगड़ें, इससे भी निशान हल्का हो सकता है. इतना ही नहीं, कई मामलों में असली शुद्ध बिना केमिकल वाला एलोवेरा मदद कर सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ