Gastritis Symptoms: गैस के दर्द और इंफेक्शन में क्या अंतर? सेहत के लिए कौन सा खतरनाक

Gastritis Symptoms: गैस्ट्राइटिस पेट की परत में सूजन की एक समस्या है, जिसमें पेट के अंदर एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। पेट की यह बीमारी तब होती है, जब पेट के अंदर बैक्टीरिया बढ़ते हैं और उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। आइए जानते हैं इसके कुछ सामान्य कारण।

gastric symtpoms

Gastritis Symptoms: गैस्ट्राइटिस पेट में सूजन होने की एक सामान्य बीमारी है। दरअसल, पेट में कभी-कभी सूजन होना कॉमन है लेकिन जब परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है, तो इस डिजीज को गैस्ट्राइटिस कहते हैं। इस स्थिति में पेट की अंदरूनी परत पर सूजन हो जाती है, जिससे पेट में दर्द, असहजता और पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। हालांकि, इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं। समय रहते इनको पहचानना बेहद जरूरी है, ताकि सही समय पर सही उपचार किया जा सके। धूम्रपान करना या अधिक तनाव लेना, इसके कुछ कारणों में से एक है।

विज्ञापन

गैस्ट्राइटिस एक गंभीर समस्या

गैस्ट्राइटिस के कारण पेट में लगातार दर्द होता है और कई बार दिनभर काम करना भी मुश्किल हो जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. रोहन बदावे, जो गोवा के मणिपाल अस्पताल में मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के स्पेशलिस्ट हैं, बताते हैं कि गैस्ट्राइटिस को ट्रिगर करने वाले सामान्य कारणों को समझना काफी जरूरी है और इसकी रोकथाम करना भी आवश्यक है।

विज्ञापन

गैस्ट्राइटिस के कुछ प्रमुख कारण

1. हेलिकोबैक्टर पायलोरी- यह एक प्रकार का बैक्टीरिया होता है, जो पेट में पनपता है। इससे पेट के अंदर संक्रमण होता है, जिसमें पेट के अंदर अल्सर हो जाते हैं। इस संक्रमण वाले गैस्ट्राइटिस का कारण सबसे कॉमन माना जाता है। बैक्टीरिया पेट की परत को नष्ट करते हैं। इस संक्रमण में कई बार उल्टी के साथ खून भी आ सकता है। यह दूषित भोजन, पानी या शारीरिक संबंध से होता है।

विज्ञापन

2. ड्रग्स का सेवन- NSAID जैसे ड्रग्स, जिसमें एस्पिरिन, इबुप्रोफेन और नेप्रोक्सन जैसी दवाएं शामिल है। पेट की परत को परेशान कर सकती हैं और बार-बार या लंबे समय तक लेने पर पेट में गैस्ट्राइटिस की समस्या पैदा कर सकती हैं।

3. तनाव में रहना-बिडी शेड्यूल में मेंटल हेल्थ, प्रेशर और स्ट्रेस जैसी चीजें भी गैस्ट्राइटिस के प्रमुख कारणों में से एक बन गई हैं। अगर आपका शरीर ज्यादा तनाव में होता है, तो पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। इसमें पेट में सूजन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तनाव से पेट में एसिड बनता है, जिससे गैस्ट्राइटिस की समस्या होती है।

विज्ञापन
Stomach Cancer Causes

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

4. अनहेल्दी इटिंग- खाने-पीने की गलत आदतों के चलते भी गैस्ट्राइटिस होता है। इसमें तला-भुना, मसालेदार और खट्टा खाना शामिल है। इसके अलावा, ज्यादा शराब या कैफीन का इनटेक भी पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

5. धूम्रपान- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, कैफीन से कही ज्यादा अधिक स्मोकिंग करना हमारे पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है।

गैस्ट्राइटिस की रोकथाम के कुछ उपाय

  • ज्यादा मसालेदार या एसिडिक फूड्स खाने से बचें।
  • दिन में छोटी-छोटी मील्स के जरिए भोजन खाएं।
  • स्मोकिंग और शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दें।
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग या मेडिटेशन कर सकते हैं।
  • हाइड्रेशन को मेंटेन रखने के लिए पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ