Garmi Se Bachne Ke Liye Kya Khaye: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन बढ़ने लगता है. वैसे भी तेज धूप, पसीना और गर्म हवाओं की वजह से शरीर से लगातार पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं. ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है. हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. अगर आपके अंदर भी पानी को कमी हो जाती है तो इस बार यकीनन यह फूड्स आराम मिला सकते है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इन फूड्स के बारे में-
इसे भी पढ़ें- ढेर सारे बर्तन धोने से हाथ हो गए हैं रूखे? मुलायम बनाने के लिए ये आसान टिप्स आएंगे काम
बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स
खस वाला पानी- खस का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए एक लीटर पानी में खस की जड़ें डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप दिनभर इसे पीते रहिए.
खीरा- खीरा एक मौसमी सब्जी है, जिसका सेवन गर्मियों में किया जाता है. यह सबसे ज्यादा खाया जाने वाला हाइड्रेटिंग फूड है, क्योंकि इसमें लगभग 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को 30% तक ठंडक देने में मदद करता है.
तरबूज- गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए तरबूज को भी खाया जा सकता है. तरबूज गर्मियों का सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट फल है. इसमें करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
नारियल पानी- नारियल पानी भी आपके आहार में शामिल करें. रोजाना एक नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास पैसे नहीं है तो हफ्ते में दो बार पिएं. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं.
दही- दही भी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें पानी के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. गर्मियों में दही खाने से पेट ठंडा रहता है और एसिडिटी की समस्या भी कम हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- पहली बार इंडक्शन चूल्हे पर बना रहे हैं खाना? ये 5 जरूरी बातें नहीं जानेंगे तो हो सकती है परेशानी
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
17 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
39 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines