Health News: अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपके लिए लहसुन से तैयार एक ऐसा तेल लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से जोड़ों का दर्द दूर किया जा सकता है। उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर लोगों को घुटने और जोड़ों के दर्द की समस्या हो जाती है। ये समस्या सुनने में तो आम लगती है, लेकिन इस दर्द को झेलना बेहद ही मुश्किल होता है।
और पढ़िए – शरीर में खून बढ़ाना है तो खाएं ये फल, नहीं आएगी कमजोरी
जोड़ों के दर्द से बचने और राहत पाने के लिए लोग तमाम तरह की दवाइंया और तेलों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये दर्द आसानी से पीछा नहीं छोड़ता। ऐसी स्थिति में लहसुन आपकी मदद कर सकता है, जिसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि घर में बनाया लहसुन का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी कारगर होता है।
चलिए जानते हैं लहसुन का तेल बनाने की विधि और इसका इस्तेमाल करने का तरीका…
घर पर लहसुन तेल बनाने की विधि
- 250 एमएल सरसों का तेल रख लें।
- अब इसमें लहसुन की 10-12 कलियां कूटकर डालें।
- इसमें 2 जायफल को कूटकर डालें।
- अब इसमें 50-60 ग्राम गुडूची (गिलोय) की सूखी डंठल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल लें।
- इन सभी चीजों को सरसों के तेल में डालकर 1 घंटे तक धीमी आंच पर पकाते रहें।
- पकाने के बाद ठंडा करके छान लें और एक शीशी में करके रख लें।
- इस तरह लहसुन का तेल तैयार है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- रात को सोने से पहले इस तेल से जोड़ों की मालिश करनी चाहिए।
- इस तेल से जोड़ों पर कम से कम 5-7 मिनट तक मालिश करें।
- इसे हल्का गर्म करके इस्तेमाल करें, जल्द आराम मिलेगा।
- एक हफ्ते में आपको दर्द से आराम मिलना शुरू हो जाएगा।
जोड़ों के दर्द में कैसे फायदेमंद है ये तेल?
जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि आयुर्वेद में लहसुन एक अच्छा दर्दनिवारक माना जाता है। लहसुन में विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, मिनरल्स और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। इसे कच्चा खाने से जोड़ों के दर्द की तो समस्या दूर होती है।
जोड़ों के दर्द में इस तरह मददगार है जायफल और गिलोय
जायफल जोड़ों के दर्द को ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के दर्द को दूर करने में कारगर होता है। जायफल में प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। इसके अलावा इस तेल में मिलाया जाने वाला गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि होती है, ये एंटी-वायरल होने के साथ-साथ दर्दनिवारक भी होता है। इसके प्रयोग से बने तेल से घुटनों की मालिश करने से दर्द जल्द ही दूर हो जाता है।
और पढ़िए – रोज सुबह उठकर 10 मिनट करें ये आसन, कई बीमारियां भाग जाएंगी दूर, जानें शानदार फायदे
Disclaimer- खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
12 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
12 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
21 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines