Joint Pain: जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत दिलाता है ये तेल, घर पर ऐसे करें तैयार
Edited By Bhoopendra Rai

Joint Pain
Edited By Bhoopendra Rai

Joint Pain
Health News: अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपके लिए लहसुन से तैयार एक ऐसा तेल लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से जोड़ों का दर्द दूर किया जा सकता है। उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर लोगों को घुटने और जोड़ों के दर्द की समस्या हो जाती है। ये समस्या सुनने में तो आम लगती है, लेकिन इस दर्द को झेलना बेहद ही मुश्किल होता है।
जोड़ों के दर्द से बचने और राहत पाने के लिए लोग तमाम तरह की दवाइंया और तेलों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये दर्द आसानी से पीछा नहीं छोड़ता। ऐसी स्थिति में लहसुन आपकी मदद कर सकता है, जिसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि घर में बनाया लहसुन का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी कारगर होता है।
जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि आयुर्वेद में लहसुन एक अच्छा दर्दनिवारक माना जाता है। लहसुन में विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, मिनरल्स और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। इसे कच्चा खाने से जोड़ों के दर्द की तो समस्या दूर होती है।
जायफल जोड़ों के दर्द को ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के दर्द को दूर करने में कारगर होता है। जायफल में प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। इसके अलावा इस तेल में मिलाया जाने वाला गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि होती है, ये एंटी-वायरल होने के साथ-साथ दर्दनिवारक भी होता है। इसके प्रयोग से बने तेल से घुटनों की मालिश करने से दर्द जल्द ही दूर हो जाता है।
Disclaimer- खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: