Garlic Benefits Daily: शायद आप जानते न हो लेकिन आपकी रसोई में रखा साधारण सा लहसुन शरीर के लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं है. स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. अगर सही मात्रा में रोज इसकी 1-2 कलियां चबाई जाएं, तो शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है. आज के वक्त में हर कोई अच्छी सेहत चाहता है और हेल्दी रहना के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है. ऐसे में लहसुन भी आपकी बड़ी मदद कर सकता है, पुराने समय से घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल होता रहा है, और आज भी फिट रहने वाले लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं. आइए जानते हैं इसके चबाने से क्या फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही बच्चे क्यों हो जाते हैं बीमार? जानिए इम्यूनिटी बढ़ाने के असरदार घरेलू उपाय
पोषक तत्वों का खजाना है लहसुन
लहसुन में एलिसिन नामक सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुणों से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. यही वजह है कि इसे पोषण का पावरहाउस कहा जाता है. संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर की कई छोटी-बड़ी परेशानियों को दूर रखने में सहायक बन सकता है.
इम्यूनिटी होगी मजबूत
अगर मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी या इंफेक्शन आपको घेर लेते हैं. ऐसे में लहसुन आपकी मदद कर सकता है. रोज कच्चा या हल्का पका हुआ लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है. इसमें मौजूद तत्व वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक माने जाते हैं. नियमित सेवन से थकान कम महसूस होती है और शरीर ज्यादा एक्टिव बना रहता है.
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर मिलता कंट्रोल
दिल की सेहत के लिए भी लहसुन को फायदेमंद माना जाता है. कई अध्ययनों में पाया गया है कि यह हाई बीपी को संतुलित रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है. इसके सेवन से नसों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे हार्ट पर दबाव कम पड़ता है. साथ ही यह पाचन तंत्र और गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित होता है.
डायबिटीज में भी फायदेमंद
ब्लड शुगर को संतुलित रखने में लहसुन सहायक हो सकता है, इसलिए कई लोग सुबह खाली पेट इसकी कली चबाने की सलाह देते हैं. हालांकि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन या अन्य दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए दिनभर में 1 से 2 कलियां काफी मानी जाती हैं. सही मात्रा और डॉक्टर की सलाह के साथ लिया जाए तो यह आपकी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने की दिशा में अच्छा कदम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: हरियाणा के इस गांव में तेजी से फैल रहा है Hepatitis B और C वायरस, जानिए हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण क्या हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
2 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
4 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
23 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines