हरियाणा के इस गांव में तेजी से फैल रहा है Hepatitis B और C वायरस, जानिए हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण क्या हैं

Hepatitis B And Hepatitis C: हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण जानलेवा हो सकता है. ऐसे में वायरस की चपेट में आने पर शरीर पर नजर आने वाले लक्षणों को वक्त रहते पहचानना जरूरी है. यहां जानिए कैसे नजर आते हैं हेपेटाइटिस बी और सी के लक्षण.

Hepatitis B Symptoms

Hepatitis B और Hepatitis C संक्रमण के क्या लक्षण हैं जानिए यहां. Image Credit- Freepik

Hepatitis B Symptoms: हरियाणा के पलवल (Palwal) के छैंसा गांव में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण से 2 हफ्तों में अबतक 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस बीमारी के फैलने की बड़ी वजह गंदा पानी बताया जा रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों के ब्लड सैंपल्स ले रही है और लोगों को पीलिया, हैपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी की जांच के लिए भेज रही है. यहां जानिए क्या है हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण और इसकी चपेट में आने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं. समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो जान बचाई जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी के लक्षण

हेपेटाइटिस बी के लक्षण सामान्य से गंभीर हो सकते हैं. ये लक्षण हेपेटाइटिस बी वायरस से संक्रमित होने के 1 से 4 महीनों में दिखते हैं और शुरुआती लक्षण 2 हफ्तों में दिखने शुरू हो सकते हैं.

  • हेपेटाइटिस से संक्रमित होने पर पेट में दर्द रहने लगता है
  • गहरे रंग का पेशाब आने लगता है
  • बुखार चढ़ जाता है
  • शरीर में जरूरत से ज्यादा थकान रहने लगती है
  • मांसपेशियों में और जोड़ों में दर्द रहने लगता है
  • खाने की इच्छा कम होने लगती है और भूख लगना बंद हो जाती है
  • हेपेटाइटिस बी संक्रमण से लिवर (Liver) प्रभावित होता है, इससे पीलिया हो सकता है
  • मल का रंग मिट्टी जैसा हो जाता है
  • उल्टी आने लगती है और अक्सर ही जी मितलाता है.

क्या है एक्यूट हेपेटाइटिस और क्रोनिक हेपेटाइटिस

विज्ञापन
  • हेपेटाइटिस सक्रमण अगर थोड़े समय तक रहे तो इसे एक्टूट हेपेटाइटिस कहते हैं.
  • क्रोनिक हेपेटाइटिस वो होता है जिसमें संक्रमण 6 महीने से ज्यादा रहे तो लिवर सिरोसिस यो लिवर कैंसर का रूप ले लेता है.

हेपेटाइटिस सी क्या है और इसके क्या लक्षण हैं

हेपेटाइटिस सी एक ऐसा वायरस है जो लिवर को संक्रमित करता है और इसके लक्षण (Hepatitis C Symptoms) जबतक नजर आते हैं तबतक लिवर कई हद तक डैमेज हो जाता है.

हेपेटाइटिस सी संक्रमण संक्रमित रक्त के संपर्क में आने से फैलता है. असुरक्षित इंजेक्शन, बिना साफ किए गए औजारों से टैटू बनवाना या पियर्सिंग करवाना, अस्पताल में हुई लापरवाही और अपनी निजी चीजों को किसी और से शेयर करने के अलावा असुरक्षित शारीरिक संबंध से हेपेटाइटिस सी फैल सकता है.

विज्ञापन

हेपेटाइटिस सी के लक्षण हेपेटाइटिस बी की ही तरह होते हैं जिसमें लगातार शरीर में थकान और कमजोरी रहती है, मांसपेशियों में दर्द रहता है, जोड़ों में दर्द रहता है, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होता है, भूख नहीं लगती, वजन कम होने लगता है और पीलिया के लक्षण नजर आते हैं.

छैंसा में हेपेटाइटिस से क्यों जा रही है जान

विज्ञापन

पलवल के छैंसा गांव में हेपेटाइटिस बी और सी से संक्रमित मरीज पाए गए हैं. यह वायरस सीधे तौर पर लिवर को नुकसान पहुंचाता है और एक्यूट लिवर फेलियर की स्थिति पैदा करता है. ऐसे में मरीजों को हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमण के बाद सही इलाज ना मिलना और इलाज में की गई देरी मरीजों की जान जाने की बड़ी वजह हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ