Fitkari Water For Feet: फिटकरी में नेचुरल एस्ट्रिजेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. फिटकरी का इस्तेमाल ब्यूटी एन्हैंस करने के लिए कई तरह से होता है. फिटकरी (Alum) को चेहरे पर लगाने से लेकर अंडरआर्म की बदबू दूर करने तक में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं फिटकरी पैरों के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. यहां जानिए अगर आप फिटकरी के पानी में पैर डुबोकर रखेंगे या फिटकरी के पानी से पैर धोएंगे तो पैरों को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें – चुकंदर से निखर जाएगी स्किन, बस इन 5 तरीकों से कर लीजिए इसका इस्तेमाल
फिटकरी के पानी से पैर धोने पर क्या होता है
बदबू होती है दूर – फिटकरी को गर्म पानी में डालकर पैर डुबोकर रखा जाए और फिर पैर धोएं जाएं तो इससे पैरों से आने वाली दुर्गंध दूर होती है. अगर आप दिनभर जूते पहने हैं और गर्मी से आने वाले पसीने के चलते पैरों से बदबू आने लगती है तो फिटकरी के पानी (Fitkari Water) से पैर धोने पर बदबू दूर हो जाती है.
थकान उतरती है – फिटकरी वाले गर्म पानी में पैरों को डुबोकर रखने पर पैरों की थकान उतरती है. अगर ऐसा महसूस होता है कि शरीर टूट रहा है तो फिटकरी वाले पानी में पैर डुबोने पर फायदा मिलता है.
नाखून भी होते हैं साफ – अगर नाखूनों में गंदगी जमी है या नाखून गंदे नजर आते हैं तो उन्हें साफ करने के लिए फिटकरी के पानी से पैरों को धोएं. पैर चमकने लगते हैं.
एड़ियां हो जाती हैं नर्म – फिटकरी के पानी से पैरों की एड़ियां मुलायम होने लगती हैं. इससे पैरों की त्वचा पर चमक भी नजर आती है.
कैसे तैयार करें पानी
- किसी टब या बाल्टी में गर्म पानी डालें.
- इस पानी में 1-2 टुकड़े फिटकरी के डाल लें.
- अगर फिटकरी का पाउडर इस्तेमाल करना है तो 2 चम्मच फिटकरी का पाउडर लिया जा सकता है.
- अब इस पानी में 15 से 20 मिनट पैरों को डुबोकर रखें और फिर बाहर निकालकर पानी से धोकर साफ करके पोंछ लें.
- अगर समय की कमी हो तो फिटकरी के पानी से आम तरह से ही पैर धोए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – आलू से भी हल्के हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, बस लगाने का यह सही तरीका पता होना है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines