हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज ही बदलें खौलती हुई चाय पीने की आदत, वरना घेर सकता है फूड पाइप का कैंसर

Garam Chai Peene Ke Nuksan: अगर आप गर्म चाय पीने वालों में शुमार हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. यहां पर हम आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं. 

विज्ञापन
गर्म चाय पीना क्यों खतरनाक है? Image Credit- Freepik

Hot Tea Drinking Side Effects: भारत में चाय ज्यादातर लोगों की फेवरेट है. यह सिर्फ आदत नहीं बल्कि रूटीन का एक हिस्सा है. लोगों की सुबह की शुरुआत चाय से होती है, काम के बीच में लिया गया ब्रेक हो या दोस्तों के साथ बातचीत में भी चाय एक अहम हिस्सा होती है. कई लोग तो इतनी गर्म चाय पीने के आदी होते हैं कि कप से भाप निकलते ही उसे घूंट-घूंट कर पीने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खौलती हुई यानी बहुत ज्यादा गर्म चाय पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, बहुत ज्यादा गर्म चाय पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें कैंसर का खतरा भी शामिल है और यह कैसे सम्भव है आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!

गर्म चाय पीना क्यों खतरनाक है? 

कई रिसर्च के मुताबिक, गर्म चाय पीना हेल्थ के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, जब कोई गर्म चाय पीता है तो यह हमारे गले और फूड पाइप की अंदरूनी लेयर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. इसी कारण एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि चाय को थोड़ा ठंडा होने के बाद ही पीना चाहिए.

विज्ञापन

किस तरह बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? 

कुछ रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा गर्म चाय पीने से फूड पाइप का कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है. जब लगातार गर्म चाय पी जाती है तो वहां की नाजुक कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो कैंसर की समस्या बढ़ सकती है. 

गर्म चाय पीने के नुकसान 

  • खौलती हुई चाय पीने से गले में जलन, छाले और दर्द की समस्या भी हो सकती है. कई बार गर्म चाय पीने के बाद गले में खुरदरापन या जलन महसूस होती है. 
  • बहुत ज्यादा गर्म चीजें गले की स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए कभी गले में जलन महसूस हो तो चाय पीने के तरीके पर जरूर ध्यान दें. 
  • गर्म चाय पीने से दांतों को भी नुकसान होता है. इससे दांतों की ऊपरी परत यानी एनामेल कमजोर हो सकती है. 

चाय पीने का सही तरीका क्या है?

  • सबसे पहले चाय को एक कप में निकालें. 
  • चाय को खौलते ही तुरंत ना पिएं. 
  • कप में डालने के बाद 3 मिनट ठंडा होने दें. 
  • बहुत ज्यादा गर्म चाय पीने से बचें. 
  • दिनभर में सीमित मात्रा में ही चाय पिएं.

इसे भी पढ़ें- गलत तकिये पर सोने से कौन सी बीमारी होती है? डॉक्टर ने बताया कैसे चुनें सही तकिया

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola