---विज्ञापन---

Gallstones Symptoms: ये 5 संकेत बताएंगे पित्त की थैली में पथरी है या नहीं

Gallstones Symptoms: पथरी होना एक आम समस्या है। स्टोन्स शरीर के कुछ अंगों में होती हैं, जो समय के साथ समस्या को बढ़ा सकते हैं और आपकी तकलीफ को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं पित्त की पथरी के शुरुआती संकेत क्या हैं।

Gallstones Symptoms: दुनिया में कई प्रकार की बीमारियां मौजूद हैं। इनमें से एक स्टोन्स यानी पथरी होना भी है। गालब्लैडर में पथरी होना एक कॉमन समस्या है, जो काफी लोगों को प्रभावित कर रही है। यह बीमारी समय के साथ-साथ गंभीर रूप ले लेती है। यह पित्त में मौजूद खराब तत्वों के जमा होने से होती है। पित्त में पथरी होने के शुरुआती संकेत अक्सर लोगों को पता नहीं चलते हैं। पित्त की पथरी पित्त के कठोर जमाव होते हैं जो आपके पित्ताशय में बन सकते हैं। पित्त आपके लिवर में बनने वाला एक पाचन द्रव यानी एक फ्लूड है, जो पित्ताशय में जमा होता है। पित्त की पथरी का आकार रेत के दाने के बराबर छोटा हो सकता है और गेंद जितना बड़ा भी हो सकता है। कुछ लोगों में सिर्फ एक ही पित्त की पथरी बनती है, जबकि अन्य लोगों में एक ही समय में काफी सारी पित्त की पथरी बन जाती है।

पित्त की थैली में पथरी के शुरुआती संकेत

1. दाहिने हिस्से में दर्द होना

---विज्ञापन---

पित्त की थैली में पथरी होने पर पेट के दाहिने हिस्से में हल्के से लेकर तेज दर्द महसूस होता है। यह दर्द खाना खाने के बाद ज्यादा बढ़ सकता है और कभी-कभी पीठ और कंधे तक फैल भी महसूस हो सकता है।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

---विज्ञापन---

2. भारीपन और अपच

पित्त की थैली में पथरी होने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिससे खाना खाने के बाद पेट में भारीपन, अपच और गैस की समस्याएं हो सकती हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।

---विज्ञापन---

3. मतली और उल्टी

गालस्टोन्स होने से पेट में सूजन और पित्त का सेक्रेशन प्रोसेस प्रभावित होता है, जिससे उल्टी और मतली भी हो सकती है। ऐसा अक्सर, तला-भुना या स्पाइसी खाना खाने के बाद महसूस होता है।

---विज्ञापन---

4. पेट में सूजन और गड़बड़ी

अगर आपके पेट में हल्की या ज्यादा सूजन हो रही है, साथ में गैस और भारीपन महसूस हो रहा है, तो यह पित्त की थैली में पथरी होने का संकेत हो सकता है। यह लक्षण कई बार खाना हजम न होने पर भी नजर आता है।

---विज्ञापन---

5. पेशाब के रंग में बदलाव

गालब्लैडर की पथरी होने के संकेतों में पेशाब के रंग में बदलाव जैसे पीले रंग का यूरिन, पेशाब में खून आना और बार-बार पेशाब आना भी शामिल हैं। ये सभी चीजें पित्त की थैली में पथरी होने का गंभीर संकेत हैं।

---विज्ञापन---
gallstones symptoms

फोटो क्रेडिट- freepik

इसके अलावा, थकान, कमजोरी, पीठ और पेट की साइड्स में दर्द होना जैसे संकेत भी पित्त की थैली में पथरी होने का संकेत हो सकते हैं।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर आपको हमारी रिपोर्ट में बताया गया कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। आप डॉक्टर के पास समय से जाएं, ताकि आपका इलाज सही समय पर मिले और बीमारी का पता चलने पर इलाज भी जल्दी शुरू किया जा सके। हालांकि, मेडिकल हेल्प के साथ कुछ लाइफस्टाइल चेंजेस, जिसमें डाइट में बदलाव समेत अच्छा डेली रूटीन फॉलो करना शामिल है। इसके अलावा, यदि आपको पीलिया हुआ है, तब भी आपको एक बार पित्त की पथरी की जांच करवानी चाहिए।

---विज्ञापन---

बचाव के उपाय

  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें।
  • खाना स्किप करने की आदत बदलें।
  • वजन नियंत्रित करें।
  • अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करें।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 25, 2024 09:37 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola