Sore Throat Remedies: मौसम बदलता है तो इसका असर सेहत पर भी तेजी से पड़ता है. खासतौर से मौसमी दिक्कतें जैसे सर्दी, खांसी और जुकाम अपनी चपेट में ले लेते हैं. ऐसे में गले की खराश भी पीछे नहीं रहती है. बारिश की दो बूंदे पड़ती नहीं हैं कि गले में दर्द (Neck Pain) होना शुरू हो जाता है. वहीं, ठंडा पानी पीने से या फिर किसी वायरस की चपेट में आने पर भी गले की दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से घरेलू उपाय हैं जो गले के दर्द को दूर करने में असरदार होते हैं. इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान भी है.
यह भी पढ़ें – मुंह में बार-बार छाले होते हैं तो जरूर कराएं ये 4 टेस्ट, डॉक्टर ने कहा इस दिक्कत को ना करें नजरअंदाज
गले का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
अदरक – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक (Ginger) के सेवन से सर्दी, खांसी और गले के दर्द की दिक्कत से राहत मिलती है. अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबालकर इस पानी को पीने पर गले का दर्द दूर हो सकता है.
लहसुन – गले की दिक्कतें दूर करने में लहसुन भी मदद करता है. लहसुन खाने पर सर्दी, जुकाम, खांसी और गले के दर्द से आराम मिल सकता है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण खासतौर से गले को आराम देते हैं.
शहद – गले का दर्द दूर करने के लिए शहद भी खाया जा सकता है. शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसे सादा खाने पर ही गले को आराम मिल जाता है. शहद का असर बढ़ाने के लिए इसे अदरक के साथ खाया जा सकता है.
दालचीनी – गले के दर्द में दालचीनी भी खाई जा सकती है. दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं. ऐसे में दालचीनी की चाय बनाकर पीने पर गले को आराम मिलता है. दालचीनी को काली चाय में डालकर पिया जा सकता है.
नमक का पानी – गले में दर्द और खराश हो तो नमक का पानी पिया जा सकता है. एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें और घोलकर इस पानी से गरारा करें. नमक के पानी से गरारा करने पर गले को आराम महसूस होता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- अगर जुकाम के कारण गले का दर्द हो रहा है तो ऐसे में भाप ली जा सकती है. भाप लेने पर गले को आराम मिलता है.
- नमक वाले पानी की जगह पर बेकिंग सोडा का पानी पिया लिया जा सकता है. इससे गला बेहतर तरह से साफ होता है.
- तरल पदार्थ लेते रहने पर भी गले की दिक्कतों से राहत मिलती है. गला सूख रहा हो तो ऐसे में गर्म पानी, सूप और हर्बल टी पीने पर गले को आराम मिलता है.
- जिन चीजों से गले में दिक्कत होती है उनसे दूर रहें, जैसे धुआं या खुशबू वाली मोमबत्ती वगैरह.
- बैक्टीरिया से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. खासकर मुंह पोंछने के लिए जिस तौलिया का इस्तेमाल हो रहा है वह साफ हो यह सुनिश्चित कर लें.
यह भी पढ़ें – घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 hr agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 hr agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
3 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
5 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
7 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
8 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
22 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines