हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'100% फलों के रस' वाले जूस भी सेहत के लिए होते हैं हानिकारक! क्या FSSAI ने इस वजह से लेबल हटाने का दिया आदेश?

FSSAI takes down 100% fruit juice labels: कुछ लोगों की आदत होती है कि वो सुबह उठते ही खाली पेट जूस पीते हैं। लेकिन क्या रोजाना जूस पीना शरीर के लिए हेल्दी होता है? क्या इससे बॉडी को नुकसान नहीं पहुंचता है? आइए जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब के बारे में।

विज्ञापन

FSSAI takes down 100% fruit juice labels: ज्यादातर लोगों को फलों का जूस पीने में अच्छा लगता है। फल सेहत के लिए हेल्दी होते हैं। इसी वजह से अधिकतर लोग इसका रोजाना भी सेवन करते हैं, लेकिन क्या ये बात आपको पता है कि जो जूस आप लंबे समय से पी रहे हैं, उसमें 100 प्रतिशत फलों का रस है या नहीं?

हालही में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनियों द्वारा भ्रामक दावों को रोकने के लिए सभी एफबीओ यानी फूड बिजनेस ऑपरेटर को अपने सभी प्रोडक्ट से ‘100% फलों के जूस’ के दावे का लगा लेबल को हटाने का निर्देश दिया है। क्योंकि इससे लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है। आइए अब जानते हैं ‘100% फलों के जूस’ लेबल वाले जूस जिनका आप लंबे समय से सेवन कर रहे हैं, वो आपकी सेहत के लिए हेल्दी हैं या नहीं। इन जूस को पीने से शरीर को नुकसान होता है या नहीं।

ये भी पढ़ें- Heat Wave में थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

विज्ञापन

100% फलों के लेबल वाले जूस क्या शरीर के लिए हेल्दी हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, आमतौर पर एक फल में कम से कम 80 प्रतिशत पानी होता है, बाकी 20 प्रतिशत फाइबर, मिनरल और जरूरी पोषक तत्वों की उच्च मात्रा होती है। जूस को बनाने के लिए फल को सबसे पहले कंसन्ट्रेट किया जाता है। फिर इसमें पानी और चीनी मिलाई जाती है, जिससे ये ओर पतला हो जाता है। इसके अलावा इसमें स्वाद और सुगंध के लिए रंग भी मिलाया जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को नुकसान नहीं होता है। लेकिन आप अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं, तो इससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

फलों का जूस पीने के नुकसान

  • दांतों को होता है नुकसान

आमतौर पर फ्रूट जूस का एसिडिक नेचर होता है, जिसके रोजाना सेवन से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा कैविटी की समस्या भी बढ़ सकती है।

  • पथरी

मिक्स फ्रूट में विटामिन सी, मिनरल, ऑक्जेलिक एसिड जैसी चीजों का डेडली कॉम्बिनेशन होता है। अगर आप इनका रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे पेट में ऑक्सीलेट का स्तर बढ़ने से पथरी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा लिवर संबंधित दिक्कतें भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
  • गैस्ट्रिक और डायबिटीज

जिन लोगों को गैस्ट्रिक और डायबिटीज की समस्या है, उन्हें कभी भी खाली पेट फ्रूट जूस या मिक्स फ्रूट नहीं पीना चाहिए। दरअसल, फ्रूट जूस में फाइबर की कम मात्रा होती है। ऐसे में इससे पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इससे पाचन कमजोर होने लगता है। इसके अलावा गैस, कब्ज और पेट दर्द की भी समस्या हो सकती है।

  • मोटापा

जूस में चीनी की उच्च मात्रा होती है। इससे वजन बढ़ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- World Brain Tumour Day: ब्रेन ट्यूमर क्या होता है? जानें लक्षण और बचाव के लिए हेल्दी डाइट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola