हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fatty Liver के मरीज कभी न खाएं ये 3 फल, नुकसान जानकर नहीं करेंगे ऐसी गलती

Fatty Liver: लिवर में कोई समस्या आना कठिन होता है। फैटी लिवर इनमें सबसे आम समस्या है। फैटी लिवर के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इन्हें ज्यादा शुगर और कैलोरी वाले भोजन से परहेज करना चाहिए। जानिए इन 3 फलों के बारे में जो फैटी लिवर की समस्या में आपके लिए जहर के समान होते हैं।

विज्ञापन
photo credit- freepik

Fatty Liver: शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जिनमें खराबी नुकसानदायक होती है। लिवर इन खास अंगों में से एक है। लिवर की सबसे घातक और आम समस्या है फैटी लिवर। फैटी लिवर में लिवर पर एक्सट्रा मास जमने लगता है जो फैट से बनता है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं करवाया गया तो लिवर ट्रांसप्लांट तक की नौबत आ सकती है।

कैसे होता है फैटी लिवर?

फैटी लिवर होने का सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल, असंतुलित भोजन, शराब-सिगरेट का अधिक मात्रा में सेवन। जो लोग कम शारीरिक गतिविधियां करते हैं, उन्हें भी फैटी लिवर की समस्या होती है। फैटी लिवर में हमें अच्छा, स्वस्थ और संतुलित आहार खाना होता है। ऐसे में कुछ ऐसे फल हैं जिनसे फैटी लिवर में खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। जानिए कौन से हैं वो फल।

fruits to avoid in fatty liver

विज्ञापन

इन 3 फलों को फैटी लिवर की समस्या में खाने से परहेज करें

आम

आम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है। गर्मियों में इसकी बिक्री होती है, जिस वजह से लोग इसे जमकर खाते हैं। लेकिन इस फल में शुगर और कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती हैं। शुगर से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए इन लोगों को आम खाने से बचना चाहिए या फिर कम से कम ही खाना चाहिए।

कस्टर्ड ऐप्पल

कस्टर्ड ऐप्पल को भी फैटी लिवर की समस्या में खाने से बचना चाहिए। इसमें भी शुगर की मात्रा काफी हाई होती है, जो लिवर को नुकसान पहुंचाती है। फैटी लिवर को पचाना काफी मुश्किल होता है। इससे लिवर की रिकवरी भी स्लो हो जाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं! 

लीची

इसमें भी भरपूर मात्रा में नेचुरल शुगर होती है, जो लिवर को नुकसान पहुंचाती है। ज्यादा लीची खाने से लिवर का फैट और बढ़ सकता है, साथ ही शरीर का मोटापा भी बढ़ता है। लीची को फैटी लिवर की समस्या में खाना सबसे ज्यादा हानिकारक माना जाता है।

विज्ञापन

फैटी लिवर में नट्स खाने के लिए भी मना किया जाता है, इसका कारण इसमें मौजूद फ्रुक्टोज है, जो लिवर में सूजन का काम करता है।

कौन से फल खा सकते हैं?

फैटी लिवर वाले मरीज इन फलों का सेवन कर सकते हैं। ये उनकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं और फैटी लिवर को भी कम करते हैं। ये फल हैं:

विज्ञापन
  • सेब
  • आंवला
  • पपीता
  • बेरीज

इसके अलावा एवोकाडो, अदरक, नींबू और चुकंदर भी फैटी लिवर की समस्या में खाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Teeth Brightening: पीले दांतों से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगी यह जोड़ी, फॉलो करें सिंपल घरेलू नूस्खा 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola