Milk Products And Fruits: अक्सर दूध और दही के साथ हम फलों को मिलाकर खाते हैं, जो एक तरह से शेक बनाना ही होता है, लेकिन इससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। दूध और दही के साथ फलों को मिलाकर खाना सेहत को फायदा देगा या नुकसान, चलिए जान लेते हैं Panchkarma &Yoga Specialist Dr. Payal Jain से-
कैसे पहुंचता है नुकसान
जब आप दूध में नींबू की कुछ बूंदें डालते हैं तो यह पनीर में बदलना शुरू हो जाता है। तो ऐसे में अगर आप दूध और खट्टी चीजों का सेवन एक साथ करते हैं, तो शरीर के अंदर भी यही रिएक्शन होगा। ऐसे ही बाकी फलों के अलग-अलग एंजाइम्स होते हैं, जैसे- मैलिक एसिड(Malic acid), टार्टरिक एसिड(Tartaric acid), फ्यूम एसिड(Acid Fum), साइट्रिक एसिड (Citric acid), जो दूध दही सहित डेयरी प्रोडक्ट जैसे छाछ, पनीर में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड के साथ मेल नहीं खाते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=aEfEtAJ3F9g
इंटेस्टाइन को होता है नुकसान
डेरी प्रोडक्ट के साथ फलों का कॉन्बिनेशन हमारी हेल्थ को नुकसान कर सकता है। ये आपके इंटेस्टाइन की लेयर को नुकसान करते हैं और आपके शरीर में बिना पचा हुआ मेटाबॉलिक वेस्ट जमा होने लगता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दही के साथ कुछ भी खाना सबसे नॉर्मल बात है। लेकिन आपको ये जानकारी होनी चाहिए कि दही के साथ कुछ चीजों का कॉन्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। अगर फलों की बात करें तो दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं और इस कारण वह डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं।
ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद एक और महामारी! चपेट में आ रहे हैं युवा, WHO ने भी किया अलर्ट
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फलों में खासकर स्ट्रॉबेरी, अंगूर, संतरा, आंवला को दूध या दही के साथ नहीं लेना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके मेल से गैस्ट्रिक और कई अन्य सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
दूध-दही के साथ भूलकर भी इन फलों को ना खाएं
सेब (Apple)
सेब में मैलिक एसिड, टार्टरिक एसिड और फ्यूमरिक एसिड होता है, इसलिए दूध के साथ नहीं खाना चाहिए।
खुबानी (Apricot)
खुबानी में मैलिक एसिड, टार्टरिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है,इसलिए इसे भी एक साथ नहीं खाना चाहिए।
चेरी (Cherry)
चेरी में भी मैलिक एसिड, टार्टरिक एसिड होता है, इसलिए इसे अलग से खाएं।
आम (Mango)
आम में साइट्रिक एसिड, मैलिक एसिड और टार्टरिक एसिड होता है, तो इसे भी अकेले खाएं, एक साथ सेवन न करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines