शरीर में दर्द, सूजन से लेकर कई बीमारियों के लिए रामबाण हैं ये 3 फल!

Fruits Health Benefits: फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी की समस्या भी नहीं होती है। आज हम आप 3 ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन आप रोजाना करते हैं तो आपको बीमारियों के होने का खतरा बहुत कम हो सकता है।

Fruits Health Benefits

Fruits Health Benefits: बदलती लाइफस्टाइल में खुद को फिट रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। अस्वस्थ खानपान और तनाव का सबसे ज्यादा असर व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है। इससे न चाहते हुए भी छोटी उम्र में बीमारियां होने लगती हैं। लेकिन अगर आप अपनी लाइफस्टाइल और भोजन में थोड़ा बदलाव करते हैं, तो आप बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको तीन ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप रोजाना खाते हैं, तो आप लंबे समय तक रोग मुक्त रह सकते हैं। इसके अलावा मौसमी बीमारियों के होने का खतरा भी काफी कम हो सकता है। आइए जानते हैं उन 3 फलों के बारे में।

विज्ञापन

संतरे

संतरे को शरीर के लिए वरदान माना जाता है। इसमें विटामिन सी से लेकर फाइबर, सोडियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस,कैल्शियम और मैंगनीज आदि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। जो लोग नियमित रूप से संतरे का सेवन करते हैं, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी बहुत ज्यादा कम हो जाता है। वहीं जिन लोगों की  इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें अपनी डाइट में संतरे को जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही शरीर के लिए ये फायदेमंद है। दरअसल, ब्लैकबेरी में फाइबर और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे पाचन सही रहता है। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से ब्लैकबेरी खाते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ब्लैकबेरी में कैलोरी की कम मात्रा होती है, तो ऐसे में आप इसे रोजाना खा सकते हैं। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

चेरी

जो लोग नियमित रूप से चेरी खाते हैं, वो लंबे समय तक फिट रह सकते हैं। दरअसल, चेरी में विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर और फाइटोकेमिकल्स की उच्च मात्रा होती है। चेरी को अगर आप रोजाना सुबह एक्सरसाइज करने के बाद खाते हैं, तो इससे व्यायाम के बाद होने वाला दर्द नहीं होता है। वहीं जिन लोगों को जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या है, उन्हें तो रोजाना चेरी खानी चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ