Fruits For Thyroid: थायराइड में रामबाण से कम नहीं ये फल, आज ही डाइट में कर लें शामिल

Fruits For Thyroid

Fruits For Thyroid

Fruits For Thyroid: थायराइड शरीर का वो हिस्सा होता है, जो तितली के आकार का होता है। आज के समय में थायराइड की समस्या बेहद आम हो गई है, लेकिन थायराइड में हेल्दी डाइट अहम भूमिका निभा सकती है। इसलिए थायराइड के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन

साथ ही ये भी ध्यान रखना चाहिए कि इसमें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि थायराइड में किन फलों का सेवन करना चाहिए, जो थायरॉयड की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन
(Fruits For Thyroid) थायराइड के लिए रामबाण हैं ये फल
1. अनानास एक बेहतर ऑप्शन

थायरॉयड में अनानास एक बेहतर ऑप्शन होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और मैंगनीज पाया जाता है। साथ ही ये दोनों पोषक तत्व हमारे शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। साथ ही इसमें विटामिन बी भी पाया जाता है और ये थायरॉयड के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कैंसर, ट्यूमर और कब्ज से पीड़ित लोगों को भी फायदा होता है।

विज्ञापन
2. संतरा भी फायदेमंद

थायरॉयड ग्रंथी में होने वाली सूजन को कम करने के लिए संतरा एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही ये शरीर को कई अन्य लाभ भी देता है।

विज्ञापन
3. सेब भी मददगार

यह तो सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए कितना लाभकारी माना जाता है। अगर आप हर रोज सेब को खाते हैं तो कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं। साथ ही थायरॉयड के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है और वजन कम करने और ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रखने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे थायरॉयड ग्रंथि को अच्छी तरह से काम करने में मदद मिलती है।

4. बेरीज भी गुणकारी

बेरीज की सेवन भी थायरॉयड ग्रंथी के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये डायबिटीज और वजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
थायरॉयड में इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए

ध्यान रखें अगर आप भी थायरॉयड के मरीज हैं, तो आपको कुछ खाद्य पदार्थों से बचने की ज़रूरत है। खासकर वो जिनमें गोइट्रोजेन हो सकते हैं। इस तरह के खाने को कम खाना चाहिए। साथ ही प्रोसेस्ड फूड भी ज्यादा नहीं खाना चाहिए। थायरॉयड में केक, कुकीज़, चिप्स आदि खाने से दूर रहना चाहिए।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ