फ्रेंच फ्राइज खाने से किडनी पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताई रोज खाने से होने वाली दिक्कतें
फ्रेंच फ्राइज बहुत लोगों के फेवरेट होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर बताते हैं कि इसे खाने से किडनी को काफी नुकसान हो सकता है.
Edited By : Shadma Muskan|Updated: Aug 26, 2026 16:08
Share :
क्या फ्रेंच फ्राइज से किडनी स्टोन हो सकता है? Image Credit- AI Gemeni
---विज्ञापन---
फ्रेंच फ्राइज बच्चे या बड़े लगभग सभी के फेवरेट होते हैं, लेकिन अगर आपने रोज की डाइट में इन्हें शामिल कर लिया है तो थोड़ा सोचने की जरूरत है. खासकर बाजार या रेस्टोरेंट के फ्राइज… ऐसा इसलिए क्योंकि नमक, फैट और हाई-टेम्परेचर कुकिंग के साथ यह तैयार किए जाते हैं. इसलिए इनका बार-बार और ज्यादा सेवन लंबे समय में ब्लड प्रेशर और किडनी की हेल्थ पर असर डालने वाली डाइट का हिस्सा बन सकता है. इसको लेकर किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि इससे किडनी से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं. ऐसा क्यों है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
फ्रेंच फ्राइज किडनी के लिए क्यों हो सकती हैं परेशानी वाली?
आलू अपने आप में किडनी के लिए कोई जहरीला फूड नहीं है. समस्या तब बढ़ती है जब आलू को डीप फ्राई करके, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड रीजनिंग के साथ बार-बार खाया जाता है. इसलिए डॉक्टर इससे परहेज करने की सलाह देते हैं.
फ्रेंच फ्राइज में ऊपर से डाला गया नमक और कई रेस्टोरेंट या फास्ट-फूड फ्राइज में मौजूद सोडियम कुल सेवन बढ़ा सकता है. ज्यादा सोडियम शरीर में पानी रोक सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. यह किडनी के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर और क्रॉनिक किडनी डिजीज का आपस में गहरा संबंध है. इसका असर ज्यादा बढ़ जाता है.
क्या फ्रेंच फ्राइज से किडनी स्टोन हो सकता है?
सिर्फ फ्रेंच फ्राइज खाने को सीधे किडनी स्टोन की वजह बताना सही नहीं होगा. किडनी स्टोन कई कारणों से बनते हैं, जिनमें कम पानी पीना, ज्यादा नमक का सेवन, कुछ डाइटरी फैक्टर्स, जेनेटिक वजह और मेटाबॉलिक आदि शामिल हो सकती हैं. ज्यादा नमक का सेवन कुछ लोगों में पेशाब के जरिए कैल्शियम को बढ़ा सकता है, जो कैल्शियम आगे जाकर स्टोन की शक्ल बन सकता है.
---विज्ञापन---
रोजाना खाने से CKD का खतरा सीधे नहीं, लेकिन डाइट के जरिए बढ़ सकता है
यह कहना सही नहीं होगा कि फ्रेंच फ्राइज खाने से CKD हो जाती है. हालांकि, इसके होने के कई कारण हो सकते हैं. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकता है. अगर रोज फ्राइज जैसी हाई-सोडियम, हाई कैलोरी और प्रोसेस्ड चीजें खाने की आदत भी किडनी को इफेक्ट कर सकती है.
अगर फ्रेंच फ्राइज पसंद हैं तो क्या करें?
फ्रेंच फ्राइज को पूरी तरह छोड़ना हर इंसान के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन इन्हें रोज की डाइट का हिस्सा बनाने के बजाय कभी-कभार खाना बेहतर है. फ्राइज पर ज्यादा नमक डालने से बचें और रेस्टोरेंट और फास्ट-फूड की बजाय घर पर कम तेल में बनाई हुई फ्राइज चुन सकते हैं. अगर आपको CKD, हाई बीपी या बार-बार किडनी स्टोन की समस्या है तो अपनी डाइट डॉक्टर के हिसाब से प्लान करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.