Microwave Uses Side Effect: माइक्रोवेव का इस्तेमाल बढ़ गया है, जिससे बहुत सारे काम किए जा सकते हैं. हालांकि, माइक्रोवेव का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में खाना दोबारा गर्म करने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? कई फूड्स ऐसे होते हैं जिनका स्वाद ही नहीं, उनका न्यूट्रिशन और केमिकल स्ट्रक्चर भी दोबारा गर्म करने पर बदल जाता है. ऐसे में फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी और कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं किन चीजों को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं एगलेस पैनकेक, इतना सॉफ्ट बनेगा कि खाते ही आ जाएगा मजा
किन फूड्स को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए?
- चावल- यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करना नुकसानदायक हो सकता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि चावल को कमरे के तापमान पर रखकर दोबारा गर्म करने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. अगर आप इसे खाते हैं तो फूड पॉइजनिंग हो सकती है.
- अंडा- अंडा दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए, खासकर उबला हुआ अंडा. इसमें मौजूद प्रोटीन का स्ट्रक्चर बदल सकता है, जिससे पेट में जलन, गैस और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. कई बार माइक्रोवेव में अंडा फट भी सकता है.
- पालक- पालक जैसी हरी सब्जियों में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं. जब इन्हें बार-बार गर्म किया जाता है तो ये नाइट्राइट्स में बदल सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं. इससे पाचन और हेल्थ से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
- चिकन- चिकन को दोबारा माइक्रोवेव में गर्म करने से जहर बन सकता है. अगर चिकन सही तरीके से गर्म न हो तो उसमें बैक्टीरिया भी बच सकते हैं, जिससे पेट खराब होने का खतरा रहता है.
- खट्टी चीजें- आप विटामिन सी युक्त चीजें बिल्कुल भी गर्म ना करें. इससे खाना जहर बन सकता है और आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है.
क्या करें?
- अगर आपको दोबारा खाना गर्म करना है तो खाने को कमरे के तापमान पर बिल्कुल ना रखें.
- माइक्रोवेव में खाना हमेशा ढककर गर्म करें, क्योंकि इससे बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं.
- एक ही चीज को बार-बार गर्म करने से बचें और अगर कर रहे हैं तो ऊपर से पानी डालकर करें.
इसे भी पढ़ें- जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? टॉपर भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
4 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
6 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
7 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines