ये चीजें माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करना है खतरनाक, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Reheat Food In Microwave: माइक्रोवेव काम को आसान जरूर बनाता है, लेकिन अगर आप रोजाना बचा हुआ खाना गर्म करते हैं तो यह लेख आपके लिए है क्योंकि कुछ चीजें गर्म करने से जहर बन जाती हैं. यह आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है.  

Reheat Food In Microwave

किन फूड्स को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए? Image Credit- Freepik

Microwave Uses Side Effect: माइक्रोवेव का इस्तेमाल बढ़ गया है, जिससे बहुत सारे काम किए जा सकते हैं. हालांकि, माइक्रोवेव का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में खाना दोबारा गर्म करने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? कई फूड्स ऐसे होते हैं जिनका स्वाद ही नहीं, उनका न्यूट्रिशन और केमिकल स्ट्रक्चर भी दोबारा गर्म करने पर बदल जाता है. ऐसे में फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी और कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं किन चीजों को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन फूड्स को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए? 

जहर कब बन जाता है खाना? Image Credit- Freepik
  • चावल- यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करना नुकसानदायक हो सकता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि चावल को कमरे के तापमान पर रखकर दोबारा गर्म करने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. अगर आप इसे खाते हैं तो फूड पॉइजनिंग हो सकती है.
  • अंडा- अंडा दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए, खासकर उबला हुआ अंडा. इसमें मौजूद प्रोटीन का स्ट्रक्चर बदल सकता है, जिससे पेट में जलन, गैस और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. कई बार माइक्रोवेव में अंडा फट भी सकता है. 
  • पालक- पालक जैसी हरी सब्जियों में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं. जब इन्हें बार-बार गर्म किया जाता है तो ये नाइट्राइट्स में बदल सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं. इससे पाचन और हेल्थ से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. 
  • चिकन- चिकन को दोबारा माइक्रोवेव में गर्म करने से जहर बन सकता है. अगर चिकन सही तरीके से गर्म न हो तो उसमें बैक्टीरिया भी बच सकते हैं, जिससे पेट खराब होने का खतरा रहता है. 
  • खट्टी चीजें- आप विटामिन सी युक्त चीजें बिल्कुल भी गर्म ना करें. इससे खाना जहर बन सकता है और आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है.

क्या करें? 

  • अगर आपको दोबारा खाना गर्म करना है तो खाने को कमरे के तापमान पर बिल्कुल ना रखें. 
  • माइक्रोवेव में खाना हमेशा ढककर गर्म करें, क्योंकि इससे बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं.
  • एक ही चीज को बार-बार गर्म करने से बचें और अगर कर रहे हैं तो ऊपर से पानी डालकर करें.

इसे भी पढ़ें- जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? टॉपर भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ