इन सब्जियों को काटते ही गैस पर चढ़ाया तो नहीं मिलेगा पूरा पोषण, पकाने से पहले जान लीजिए ये जरूरी नियम

Why these Are Foods Not Cooked After Chopped: खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को पोषण देने के लिए होता है. अगर आप सही तरीके से फूड्स को तैयार और पकाते हैं तो वही साधारण खाना भी आपके लिए सुपरफूड बन सकता है.

Why these Are Foods Not Cooked After Chopped

किन सब्जियों को काटने के बाद तुरंत नहीं पकाना चाहिए? 

Kin Sabji Ko Pakane Se Poshak Kam Hote Hain: सब्जियां इसलिए खाई जाती हैं, ताकि शरीर को सही पोषण तत्व मिल सके. मगर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सही खाना चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे कैसे और कब पकाया जाए यह भी उतना ही जरूरी है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ चीजें काटने के तुरंत बाद पकाने से पोषक तत्व पर असर पड़ता है. यह कौनसी सब्जियां हैं आइए इस लेख में विस्तारसे जानते हैं. साथ ही यह भी जानेंगे कि इन्हें पकाने का सही तरीका क्या है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सब्जियों को काटने के बाद तुरंत नहीं पकाना चाहिए? 

आलू 

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर घर में पकाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे काटते ही सीधे कड़ाही में नहीं डालना चाहिए. ऐसा करने से इसका स्टार्च और कुछ मिनरल्स प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आलू काटने के बाद उसे 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर पकाएं. 

भिंडी 

भिंडी काटने के तुरंत बाद पकाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों कम हो सकते हैं. साथ ही, भिंडी जल्दी काली भी पड़ जाती है. इसलिए भिंडी को काटने के बाद कुछ देर हवा में सुखा दें. इससे चिपचिपाहट कम होती है और पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रहते हैं. 

विज्ञापन

प्याज

प्याज को काटने के बाद तुरंत गैस पर ना डालें. लगभग 15 मिनट रुकें और फिर सब्जी में डालें. ऐसा करने से इसमें मौजूद कंपाउंड्स एक्टिव हो जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. 

लहसुन

लहसुन को काटकर या कूटकर कम से कम 10 मिनट रुक जाएं. बहुत सारे लोग ऐसा नहीं करते हैं और खाने में तुरंत डाल देते हैं. ऐसा करने से एलिसिन नाम का तत्व बनता है, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी रखता है. 

विज्ञापन

क्यों जरूरी है ये नियम?

जब आप फूड्स को काटते ही तुरंत पकाते हैं तो कई बार एंजाइम रिएक्शन पूरी तरह नहीं हो पाते और सब्जी के विटामिन जल्दी नष्ट हो जाते हैं. इसलिए थोड़ी सी समझदारी से आप अपने खाने को ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ