Health Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल एक आम लेकिन खतरनाक समस्या बनता जा रही है, जो कई लोगों को अपना शिकार बना रही है. यह न केवल दिल की बीमारियों का कारण बनती है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों की संभावना भी बढ़ा देती है. ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है. AIIMS हॉस्पिटल के पूर्व वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. बिमल छाजेड़ का मानना है कि अगर आप कुछ खास चीजों को अपनी डेली डाइट (Daily Diet) में शामिल कर लें, तो कोलेस्ट्रॉल को आराम से कम किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं वो कौन-सी प्राकृतिक चीजें हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल (Control Cholesterol) में रख सकते हैं और दिल को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रख सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल करने के लिए करें इन चीजों का सेवन | Eat These Foods To Control Cholesterol
लहसुन
डॉ. बिमल छाजेड़ के अनुसार, अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो रोजाना 2-3 लहसुन (Garlic) की कलियां खाएं. यह नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल और LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इसके अंदर 9-10 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल को कम करने की ताकत होती है.
ओट्स
एक्सपर्ट के मुताबिक, आप रोजाना ओट्स का सेवन करें. अगर आप अपनी दिनचर्या में 2-3 बड़े चम्मच ओट्स (Oats) बनाकर खाते हैं तो यह सेहत के लिए अच्छा है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है.
मेथी दाना
डॉ. बिमल छाजेड़ का मानना है कि आप रोजाना मेथी दाने (Fenugreek Seed) को भिगोकर रखें. सुबह उठकर इसे खाएं और साथ ही इसके पानी का भी सेवन करें. इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कम करने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें- अचानक Heart Attack आए तो क्या करें? Manish Acharya ने कहा इन 2 कामों से बच जाएगी जान
आंवला
एक्सपर्ट कहते हैं कि रोजाना आंवला (Gooseberry) खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है. आप रोजाना इसका एक चम्मच पाउडर गर्म पानी के साथ लें यह बहुत ही फायदेमंद होता है.
सोयाबीन
आप रोजाना सोयाबीन (Soya chunks) का सेवन कर सकते हैं. यह आपके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा और साथ ही आपको फिट भी रखेगा.
ये भी पढ़ें- Health Tips: पथरी की समस्या को दूर कर सकती है ये दाल, Nityanandam Shree ने बताए फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
3 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
17 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
19 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
21 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
22 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines