Varicose Veins Diet: वेरिकोज वेन्स नसों में होने वाली गंभीर दिक्कत है जिसमें पैरों की नसें सूजने लगती हैं, मोटी हो जाती हैं और पैरों पर बैंगनी-नीली उभरी हुई नजर आती हैं. इन नसों में दर्द होता है और खुजली होने लगती है. ऐसे में वेरिकोज वेन्स के इलाज के साथ ही खान-पान का ध्यान रखना जरूरी होता है. वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वेरिकोज वेन्स में किन फूड्स (Foods) को खाने से परहेज करना चाहिए. खानपान का ध्यान रखकर वेरिकोज वेन्स को मैनेज किया जा सकता है.
वेरिकोज वेन्स में क्या नहीं खाना चाहिए
नमक वाली चीजें – वेरिकोज वेन्स में नमक वाले फूड्स (Salty Foods) खाने से परहेज करना चाहिए. नमक वाली चीजें वॉटर रिटेंशन को बढ़ाती हैं और पैरों में सूजन हो सकती है.
शुगरी फूड्स और ड्रिंक्स – एक्सेस शुगर वाले फूड्स इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं और वैस्कुलर हैल्थ को और ज्यादा खराब करते हैं. इसीलिए शुगरी फूड्स और ड्रिंक्स से परहेज करना जरूरी है.
फ्राइड और अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स – वेरिकोज वेन्स के मरीजों को तली हुई और अल्ट्राप्रोसेस्ड चीजों से खासा परहेज करना चाहिए. ये फूड्स वजन बढ़ाने का काम करते हैं और ब्लड फ्लो को खराब करते हैं.
एल्कोहल – एल्कोहल शरीर में डिहाड्रेशन को बढ़ाता है. इससे वेरिकोज वेन्स में सूजन और ज्यादा बढ़ सकती है.
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स – वाइट ब्रेड, पैस्ट्री और वाइट पास्ता जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स में फाइबर कम होता है और इन्हें खाने पर कब्ज हो सकती है. इससे पैरों की नसों पर दबाव बढ़ता है. ऐसे में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करने से बचना चाहिए.
सही खानपान क्यों जरूरी है
डॉक्टर बताते हैं कि डाइट वेरिकोज वेन्स को रिवर्स नहीं कर सकती लेकिन हेल्दी वेट मैनेज करने में मदद कर सकती है. इससे खानपान में बैलेंस बढ़ता है और ओवरऑल हेल्थ बेहतर होने में मदद मिलती है.
कभी ना करें यह गलती
वेरिकोज वेन्स के मरीज अक्सर ही पानी कम पीते हैं. पानी कम पीने पर शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ती है जिससे कब्ज हो सकती है. इससे पैरों पर प्रेशर बढ़ जाता है.
वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण होते हैं
- पैरों की नसें उभरी हुई, गांठदार और रस्सी या मकड़ी के जाले की तरह मुड़ी हुई नजर आने लगती हैं
- पैरों में भारीपन महसूस होता है, दर्द होता है और खिंचाव महसूस होने लगता है
- पैरों के निचले हिस्से में जलन महसूस हो सकती है, दर्द रहता है और खिंचाव मससूस होता है
- व्यक्ति अगर लंबे समय तक खड़ा रहता है तो पैरों में दर्द महसूस होने लगता है
- टखनों में सूजन नजर आने लगती है
- नसों में खुजली महसूस होती है और त्वचा का रंग बदला हुआ नजर आता है.
यह भी पढ़ें – हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
18 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
21 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
21 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
23 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines