Foods For Uric Acid: हम जो खाते-पीते हैं उसका असर हमारे शरीर पर होता है। कुछ चीजें अच्छी होती हैं, जिससे शरीर को लाभ होता है तो वहीं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनसे कुछ नुकसान भी होते हैं। यूरिक एसिड की समस्या बेहद कॉमन हो गई है, यह परेशानी भी लाइफस्टाइल से जुड़ी है। खाने-पीने की खराब आदत से ही शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी मात्रा बढ़ने से किडनी स्टोन की प्रॉब्लम हो सकती है। इससे गाउट की समस्या भी हो सकती है, गाउट, जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी बीमारी है। यहां जानिए कैसे अपने खाने में इन 5 चीजों को शामिल कर आसानी से यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए खाएं ये चीजें
1. हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक गुण होता है, जिसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी का सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे गाउट और अन्य समस्याओं को रोकने में भी मदद मिलती है। आप हल्दी का सेवन दूध, खाने या फिर पानी में मिलाकर भी कर सकते हैं।
2. अदरक
यह सब्जी हर किसी की रसोई में मौजूद होती है। अदरक में भी ऐसे कई गुण मौजूद है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शामिल होते हैं। यूरिक एसिड कम करने के लिए आप अदरक का रस निकालकर एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा आपको दिन में 2-3 बार करना होगा।
3. दालचीनी
दालचीनी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकती है। इस मसाले से शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है। यहीं नहीं, दालचीनी के सेवन से लंग्स के इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है। यूरिक एसिड कम करने के लिए दालचीनी को आप कई तरह से खा सकते हैं, इनमें सबसे सरल तरीका है, चाय में चीनी की जगह दालचीनी का उपयोग करना।
Image Credit: Freepik
4. मेथी के बीज
मेथी के बीजों में प्यूरीन की मात्रा कम होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी एंजाइम होते हैं जो जोड़ों के दर्द को कम करने में आपकी मदद करेंगे। यूरिक एसिड की समस्या को कम करने के लिए मेथी के दानों को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है।
5. धनिया के पत्ते
धनिए के पत्तों में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो यूरिक एसिड की मात्रा को कम कर सकते हैं। धनिया के पत्तों में डाई-यूरेटिक नामक एक गुण होता है, जो किडनी को सही से काम करने में मदद करता है। धनिए के पत्ते से यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं। अपने खाने में धनिए के पत्तों का इस्तेमाल करें या फिर इसकी चटनी बनाकर खाएं।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines