Weight Loss Tips: बिगड़ा खान-पान और बेकार जीवनशैली के कारण आजकल लोग बढ़ते वजन का शिकार हो रहे हैं। बढ़ता हुआ मोटापा हर किसी के लिए मुसीबत बनता जा रहा है, इससे कई गंभीर बीमारियां आपको जकड़ लेती हैं।
इसलिए आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए और अपनी जीवनशैली में सुधार के साथ-साथ आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए। इससे आपको बढ़ते हुए वजन से राहत मिलेगी। साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। इसलिए आपको अपना ध्यान रखना जरूरी होता है।
क्यों बढ़ता है वजन?
वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आपका बिगड़ा हुआ खान-पान, खराब जीवनशैली, तनाव, ढंग से नींद ना लेना आदि। अगर आपका भी वजन लगातार बढ़ रहा है, तो आपको अपने शरीर का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए और अपनी बिगड़ी जीवनशैली को सुधारना चाहिए।
और पढ़िए –For Chicken Lovers: खाने के लिए कौन सा चिकन है सबसे बेस्ट? नॉनवेज के शौकीन जान लें फायदा
बढ़ते वजन के लक्षण
बढ़ते वजन के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे- आप बहुत जल्दी थक जाते हैं, आपको सांस लेने में परेशानी होती है, आपको जरूरत से ज्यादा भूख लगती है, चिड़चिड़ापन और एंजाइटी होती है इसके साथ ही कई और भी लक्षण बढ़ते वजन को दर्शाते हैं।
बढ़ते मोटापे को कम करने के उपाय
अगर आप भी बढ़ते हुए मोटापे को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
1. गर्म पानी का सेवन करें
बढ़ते हुए मोटापे को कम करने के लिएआप गर्म पानी का सेवन करें, इससे आपके शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलेगी और आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी और मेटाबॉलिज्म भी तेज होगा। साथ ही ये वजन को कम करने भी आपकी मदद करेगा।
2. प्रोटीन ज्यादा लें
जो लोग वजन कम करना चाहते है, उनको ज्यादा प्रोटीन लेने की जरूरत होती है। इसलिए मोटापा कम करने वालो को अपने आहार में पनीर, दही, दालें और राजमा ज्यादा खाना चाहिए। इससे आपको भूख कम लगेगी और आप ज्यादा खाने से बचे रहेंगे।
और पढ़िए –सावधान! ज्यादा नमक के सेवन से गल जाएंगी हड्डियां, आज ही कम कर दें खाना
3. हर रोज एक्सरसाइज करें
मोटापा कम करने वालो को हर रोज एक्सरसाइज करना चाहिए, ये आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर आप अपने शरीर को एक्टिव नहीं रखेंगे, तो मोटापा बढ़ना लाजमी है। इसलिए रोज वॉक और जॉगिंग करें, इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
3 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
5 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
6 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
23 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines