How to Avoid Dengue at Home: बारिश के मौसम में मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है जिनसे डेंगू जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावनाएं होती हैं। वैसे तो डेंगू एक नॉर्मल बुखार की तरह ही है लेकिन जैसे ही शरीर की प्लेटलेट्स गिरने लगती है तो डेंगू एक घातक बीमारी का रूप ले लेती है। ऐसे में आपको डेंगू के मच्छर से बचने की आवश्यकता होती है।
असल में डेंगू एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में कुछ दिनों बार बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द आदि शामिल हैं। इसके साथ ही इसके लक्षणों में उल्टी, मतली और आंखों के पीछे दर्द भी शामिल होते हैं। ऐसे में आज हम आपको डेंगू मच्छर से खुद को बचाए रखने के लिए कारगर तरीके बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-
डेंगू से बचने के तरीके- How to Prevent from Dengue in Hindi
खिड़कियों और दरवाजों बंद रखें
बारिश के मौसम में आप अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह से बंद रखें। इससे आपके घर में मच्छरों के आने की संभावना बहुत कम हो जाती है। मच्छर मोर्निंग और ईवनिंग में ज्यादा एक्टिव रहते हैं इसलिए इस दौरान आप अपनी खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह से बंद रखें।
घर में मच्छर पैदा न पाएं
डेंगू के मच्छर हमेशा रुके हुए पानी, प्लास्टिक कवर और फ्लावर पॉट्स में रखे हुए पानी में पनपते हैं। ऐसे में आप इन जगहों की वक्त-वक्त पर सफाई करते रहें। इससे आपको डेंगू को रोकने में बेहद मदद मिलती है।
पूरी बाजू के कपड़े पहनें
मच्छर आपको हमेशा खुली हुई त्वचा पर ही काटते हैं। ऐसे में अगर आप डेंगू से बचना चाहते हैं तो फुल स्लीव्स के कपड़े ही पहनें। इसके साथ ही आप शॉर्ट्स ड्रेसेज आदि पहनने से भी बचें ताकि आपकी त्वचा मच्छर के सीधे संपर्क में आने से बची रहे।
इस्तेमाल करें मच्छर भगाने वाली दवाइयां
मच्छरों से बचने के लिए आप अपने घर में मच्छर भगाने वाली दवाइयों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो अपने शरीर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम भी अप्लाई कर सकते हैं। मच्छर पैच, मच्छर बैंड और मच्छर वाइप्स के उपयोग से डेंगू से बचाव मिल सकता है।
मच्छरदानी का उपयोग करें
मच्छरों से बचने के लिए आप मच्छरदानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आप मच्छरदानी के अंदर सोते हैं तो इससे आपको डेंगू मच्छरों से बचाव मिल सकता है। खासकर बारिश के मौसम में बच्चों को मच्छरदानी में ही सुलाएं।
हाउस वेंटिलेशन का रखें ख्याल
हेल्दी बने रहने के लिए आपके घर में सही वेंटिलेशन का होना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में आप अपने घर में हवा और रोशनी के जरिए बनाएं। इस दौरान आप खिड़कियों को बंद रखकर पर्दे हटाकर रखें। इससे मच्छर के साथ-साथ आप दूसरी समस्याओं से भी बच सकते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
14 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
18 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
19 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines