Best Chest Exercise: अगर आप भी अपना सीना चौड़ा और मजबूत बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपकी मदद करेगी। कुछ लोग जिम जाते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में उनकी बॉडी समय से नहीं बन पाती है। ऐसे में आपको चेस्ट के लिए फायदेमंद कुछ एक्सरसाइज के बारे में जानना बेहद जरूरी है। यहां बताई जा रहीं 5 चेस्ट एक्सरसाइज आपके सीने को शानदार लुक देंगी।
अभीपढ़ें– मर्दाना ताकत बढ़ाने में वियाग्रा से ज्यादा असरदार हैं ये 3 फूड, ऐसे पुरुषों को मिलेंगे चमत्कारिक फायदे
तो आइए जानते हैं क्या है बेस्ट 5 चेस्ट एक्सरसाइज
1. पुश-अप्स
पुशअप चेस्ट को आकर्षक, मजबूत बनाते हैं।
सबसे पहले पहले दोनों हाथों को जमीन पर रखें।
फिर अपनी कमर को सीधा करें।
अब कोहनियों को मोड़ते हुए चेस्ट को फर्श तक लाएं।
अब दोनों हाथों के सहारे पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं।
आप एक सेट में 15 से 20 रेप्स निकालें।
नियमित ऐसा करने से चेस्ट सेप में आएगा।
2. इंक्लाइन पुश अप्स
ये एक्सरसाइज भी पुश अप्स से मिलता जुलता है फर्क बस यही है कि इस एक्सरसाइज में हाथों को जमीन पर नहीं बल्कि एक बेंच पर रखना होता है। ये चेस्ट में कटिंग और उसकी साइज बढ़ाने में फायदेमंद है।
इसके करने के लिए आपको एक बेंच की जरूरत होती है।
बेंच पर हाथ रखकर पुश-अप की अवस्था में जाएंगे।
अब कोहनियों को मोड़ कर चेस्ट को बेंच तक लाना होता है।
अब आप इसका अभ्यास करें, इस दौरान चेस्ट पर फोकस रहे।
आप इस एक्सरसाइज के रोज तीन सेट करें।
हर सेट में 10 से 15 रेप्स निकालें, ऐसा करने से बहुत फायदा मिलेगा।
3. केबल क्रॉसओवर
केबल क्रॉसओवर चेस्ट के लिए बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए केवल क्रासओवर मशीन की आवश्यकता होती है।
इसके करने के लिए आप मशीन के एकदम बीच में खड़े हो जाएं।
मशीन में लगे हैंडल को दोनों हाथों से पकड़ें।
पैरों को थोड़ा पीछे करके अपनी अपर बाड़ी को आगे की तरफ झुकाएं।
दोनों हाथों से हैंडल को आगे की तरफ खींचने की कोशिश करें।