Muh Ke Cancer Ke Lakshan: मुंह का कैंसर एक खतरनाक कैंसर है. इस कैंसर में मुंह के अंदर कैंसर की ग्रोथ होने लगती है जो बाकी हिस्सों तक फैल सकती है. यह कैंसर जीभ, मसूड़ों, होंठों, गालों की इनर लाइनिंग, मुंह के ऊपरी हिस्से या मुंह के तले से शुरू हो सकता है. ऐसे में मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण (Oral Cancer symptoms) जल्द से जल्द पहचानना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए डेंटिस्ट डॉ. राहुल भड़ागे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है मुंह का कैंसर होने पर मुंह के अंदर कैसे लक्षण नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें – पुरुषों में किडनी की पथरी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, यूरोलॉजिस्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर
मुंह के कैंसर में कैसे लक्षण दिखते हैं
डॉक्टर बताते हैं कि जिनके मुंह में कैंसर होता है या होने वाला होता है उनमें प्री कैंसरस लीजन दिखाई देने लगते हैं जैसे कुछ चट्टे या कुछ कलर के दाग या धब्बे. उन दाग या धब्बों का कलर सफेद से लेकर ब्लैक तक होता है. किसी में ब्लैक, ब्राउन या फिर रेड कलर के भी धब्बे नजर आ सकते हैं. मुंह के अंदर पर्पल या वॉयलेट कलर के धब्बे भी नजर आने लगते हैं. ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके मुंह में इस तरह के दाग या धब्बे नजर आएं तो तुरंत डेंटिस्ट या जनरल फिजीशियन को दिखाएं.
क्या मुंह का छाला कैंसर का लक्षण होता है?
मुंह में छाला (Mouth Ulcer) निकलना एक आम दिक्कत है जो अक्सर ही लोगों को हो जाती है. लेकिन, मुंह के कैंसर में भी छाले निकल सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके मुंह में छाला निकला है और वो 7 दिनों तक खुद ब खुद ठीक नहीं होता है तो यह कैंसर का साइन (Cancer Sign) हो सकता है. अगर 7 दिनों बाद दवा देने के बाद या मलहम लगाने के बाद भी आपके मुंह का छाला ठीक नहीं होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. यह कैंसर होने का लक्षण हो सकता है या इस छाले का मतलब यह हो सकता है कि कैंसर होने वाला है.
तंबाकू खाने वाले इस निशान पर करें गौर
तंबाकू खाने वालों में कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है. डॉक्टर कहते हैं कि जो लोग तंबाकू खाते हैं या सिगरेट पीते हैं उनमें कैंसर होने का खतरा आम लोगों के मुकाबले 5 गुना तक ज्यादा होता है.
अगर आप तंबाकू खाते हैं तो मुंह के जिस हिस्से में आप तंबाकू या गुटखा रखते होंगे तो ध्यान से देखने पर उस हिस्से की स्किन वाइट नजर आएगी. इस वाइट पैच को हाथ लगाने पर आपको महसूस होगा कि यह पैच स्मूथ नहीं है और उसके ऊपर रिंकल्स आ चुके हैं. ऐसे में अगर आपके मुंह में इस टाइप का कोई पैच है तो आप इसे शरीर द्वारा दिया जाने वाला संकेत समझ सकते हैं.
जांच करवाना क्यों जरूरी है
बचाव हमेशा इलाज से बेहतर होता है. डॉ. राहुल भड़ाके कहते हैं कि हो सकता है कि मुंह में नजर आने वला यह पैच कैंसर का लक्षण ना हो लेकिन फिर भी इसकी जांच करवाएं. जांच से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि मुंह में दिख रहा धब्बा कैंसर है या नहीं.
ओरल कैंसर में और कौन से लक्षण दिखते हैं?
- मुंह का कैंसर होने पर मुंह के किसी हिस्से पर सूजन आ सकती है या दाने निकल सकते हैं
- मुंह में सुन्न महसूस होना और दर्द होना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है
- खाना चबाने में, निगलने में और जबड़े या जीभ को हिलाने में दिक्कत हो सकती है
- दांत ढीले पड़ने लगते हैं, मसूड़ों की रंगत बदली हुई नजर आती है
- मुंह से होते हुए कानों तक दर्द महसूस हो सकता है.
यह भी पढ़ें – पैर में दर्द होने पर कब नहीं लगाना चाहिए गर्म तेल, डॉक्टर ने बताया किस स्थिति में मालिश बढ़ा सकती है दिक्कत
अस्वीकरण- इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines