ओरल कैंसर में मुंह के अंदर कैसे दाने निकलते हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे पहचानें लक्षण

Oral Cancer Symptoms: मुंह के कैंसर को शुरुआत में ही पहचान लिया जाए तो तुरंत इलाज शुरू किया जा सकता है. इससे दिक्कत को बढ़ने से रोका जा सकता है. यहां जानिए डॉक्टर कैंसर के किन लक्षणों पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं.

Muh ke cancer

मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

Muh Ke Cancer Ke Lakshan: मुंह का कैंसर एक खतरनाक कैंसर है. इस कैंसर में मुंह के अंदर कैंसर की ग्रोथ होने लगती है जो बाकी हिस्सों तक फैल सकती है. यह कैंसर जीभ, मसूड़ों, होंठों, गालों की इनर लाइनिंग, मुंह के ऊपरी हिस्से या मुंह के तले से शुरू हो सकता है. ऐसे में मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण (Oral Cancer symptoms) जल्द से जल्द पहचानना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए डेंटिस्ट डॉ. राहुल भड़ागे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है मुंह का कैंसर होने पर मुंह के अंदर कैसे लक्षण नजर आते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह के कैंसर में कैसे लक्षण दिखते हैं

डॉक्टर बताते हैं कि जिनके मुंह में कैंसर होता है या होने वाला होता है उनमें प्री कैंसरस लीजन दिखाई देने लगते हैं जैसे कुछ चट्टे या कुछ कलर के दाग या धब्बे. उन दाग या धब्बों का कलर सफेद से लेकर ब्लैक तक होता है. किसी में ब्लैक, ब्राउन या फिर रेड कलर के भी धब्बे नजर आ सकते हैं. मुंह के अंदर पर्पल या वॉयलेट कलर के धब्बे भी नजर आने लगते हैं. ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके मुंह में इस तरह के दाग या धब्बे नजर आएं तो तुरंत डेंटिस्ट या जनरल फिजीशियन को दिखाएं.

क्या मुंह का छाला कैंसर का लक्षण होता है?

विज्ञापन

मुंह में छाला (Mouth Ulcer) निकलना एक आम दिक्कत है जो अक्सर ही लोगों को हो जाती है. लेकिन, मुंह के कैंसर में भी छाले निकल सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके मुंह में छाला निकला है और वो 7 दिनों तक खुद ब खुद ठीक नहीं होता है तो यह कैंसर का साइन (Cancer Sign) हो सकता है. अगर 7 दिनों बाद दवा देने के बाद या मलहम लगाने के बाद भी आपके मुंह का छाला ठीक नहीं होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. यह कैंसर होने का लक्षण हो सकता है या इस छाले का मतलब यह हो सकता है कि कैंसर होने वाला है.

तंबाकू खाने वाले इस निशान पर करें गौर

विज्ञापन

तंबाकू खाने वालों में कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है. डॉक्टर कहते हैं कि जो लोग तंबाकू खाते हैं या सिगरेट पीते हैं उनमें कैंसर होने का खतरा आम लोगों के मुकाबले 5 गुना तक ज्यादा होता है.

अगर आप तंबाकू खाते हैं तो मुंह के जिस हिस्से में आप तंबाकू या गुटखा रखते होंगे तो ध्यान से देखने पर उस हिस्से की स्किन वाइट नजर आएगी. इस वाइट पैच को हाथ लगाने पर आपको महसूस होगा कि यह पैच स्मूथ नहीं है और उसके ऊपर रिंकल्स आ चुके हैं. ऐसे में अगर आपके मुंह में इस टाइप का कोई पैच है तो आप इसे शरीर द्वारा दिया जाने वाला संकेत समझ सकते हैं.

विज्ञापन

जांच करवाना क्यों जरूरी है

बचाव हमेशा इलाज से बेहतर होता है. डॉ. राहुल भड़ाके कहते हैं कि हो सकता है कि मुंह में नजर आने वला यह पैच कैंसर का लक्षण ना हो लेकिन फिर भी इसकी जांच करवाएं. जांच से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि मुंह में दिख रहा धब्बा कैंसर है या नहीं.

विज्ञापन

ओरल कैंसर में और कौन से लक्षण दिखते हैं?

  • मुंह का कैंसर होने पर मुंह के किसी हिस्से पर सूजन आ सकती है या दाने निकल सकते हैं
  • मुंह में सुन्न महसूस होना और दर्द होना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है
  • खाना चबाने में, निगलने में और जबड़े या जीभ को हिलाने में दिक्कत हो सकती है
  • दांत ढीले पड़ने लगते हैं, मसूड़ों की रंगत बदली हुई नजर आती है
  • मुंह से होते हुए कानों तक दर्द महसूस हो सकता है.

यह भी पढ़ें – पैर में दर्द होने पर कब नहीं लगाना चाहिए गर्म तेल, डॉक्टर ने बताया किस स्थिति में मालिश बढ़ा सकती है दिक्कत

विज्ञापन

अस्वीकरण- इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ