बढ़ा इस नए बुखार का खतरा, NHS ने जारी किया अलर्ट, कोविड से है ये कनेक्शन

Covid news variant XEC: डॉक्टरों के अनुसार इस वायरस में तेज बुखार, शरीर में दर्द, थकान, खांसी और गले में खराश होती है।

fewer symptom, covid new variant, National Health Service, UK, tripledemic infections

Covid news variant XEC: दुनिया में कोविड का खतरा फिर बढ़ने लगा है, बीते कुछ दिनों में यूके में कोविड के मामलों में उछाल देखा गया है। दरअसल, यहां कोरोना का नया वायरस सामने आया है, डॉक्टर इसे ओमिक्रॉन का ही विकसित रूप बना रहे हैं।

विज्ञापन

इस नए वेरिएंट का नाम XEC है। यह एकदम नया और अत्यधिक संक्रामक वेरिएंट है, जो बीते एक सप्ताह में यूके में तेजी से बढ़ा है। इसमें लोगों को बुखार जैसे लक्षण आते हैं। इसके बाद यूके से इंडिया आने वाली उड़ानों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ठंड का मौसम आने से पहले लगवाएं टीके

डॉक्टरों ने लोगों से इसके बचाव के लिए ठंड का मौसम आने से पहले टीके लगवाने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार ये कोविड के पुराने वेरिएंट से ज्यादा खातक है, जिससे बचाव करने की जरूरत है। लोगों को सलाह है कि वह मास्क लगाएं और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखें।

XEC वेरिएंट रोजाना 4.9% की दर से बढ़ रहा

इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई डेटा वैज्ञानिक माइक हनी ने कहा कि यूके में XEC वेरिएंट की रोजाना 4.9% की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस वेरिएंट की यही रफ्तार रही तो अक्टूबर के अंत तक बड़ी संख्या में लोगों इसकी चपेट में आ जाएंगे।

विज्ञापन

बुखार होने पर आइसोलेशन में रहें

डॉक्टरों के अनुसार कोरोना के इस नए वायरस से बचने के लिए लोग नियमित रूप से अपने हाथ साबुन से धोएं। इसके अलावा 3 दिन से अधिक बुखार रहने पर तुरंत आइसोलेशन में चले जाएं और अपनी और परिजनों की XEC वेरिएंट की जांच करवाएं।

ये हैं इस बुखार के लक्षण

नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने इस बारे में चेतावनी जारी की है। NHS के अनुसार ब्रिटेन में इस संक्रमण के फैलने की आशंका है। एनएचएस ने अपील जारी कर कहा है कि लोग अपने पास के सरकारी अस्पताल में इस वायरस का टीका लगवाएं। डॉक्टरों के अनुसार इस वायरस में तेज बुखार, शरीर में दर्द, थकान, खांसी और गले में खराश होती है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ