हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुगर में मेथी दाना कैसे खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने बताया रात में कितने और कैसे खाएं मेथी के दाने

Methi Dana Khane Ke Fayde: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर ही मेथी दाने के फायदे गिनाए जाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शुगर में मेथी दाना कैसे खाते हैं? अगर नहीं तो आचार्य बालकृष्ण से जानिए डायबिटीज में मेथी दाना कैसे खाएं.

विज्ञापन
शुगर पेशेंट को मेथी कैसे खाना चाहिए?

Methi For Diabetes: भारतीय रसोई में मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) जरूर होते हैं. अक्सर सब्जी में तड़का लगाने के लिए इन दानों का इस्तेमाल किया जाता है. स्वाद से भरपूर ये दाने सेहत के लिए भी कुछ कम फायदेमंद नहीं होते हैं. इन दानों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फाइटोकेमिकल्स होते हैं. मेथी के दानों (Methi Dana) के फायदे डायबिटीज में भी खूब गिनाए जाते हैं. लेकिन, अक्सर लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि मेथी के दानों का सेवन किस तरह से किया जाता है. ऐसे में आचार्य बालकृष्ण से जानिए डायबिटीज के मरीजों को किस तरह मेथी के दाने खाने चाहिए जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल (Blood Sugar Control) होने में मदद मिल सके.

डायबिटीज में कैसे खाएं मेथी दाना

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि मधुमेह में किस तरह से मेथी का सेवन किया जा सकता है. डायबिटीज के मरीज रात के समय एक से डेढ़ चम्मच यानी 4 से 5 ग्राम मेथी के दाने पानी में भिगो दें और उन्हें भिगोकर रख दें. इन भीगे हुए मेथी के दानों (Soaked Methi Seeds) को अगले दिन चबा-चबाकर खाया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि मेथी के दाने खाने के साथ ही मेथी के पानी को भी पिएं. इस तरह मेथी के दानों का सेवन करने पर डायबिटीज कंट्रोल होती है और पेट भी ठीक रहता है. जिन लोगों को आर्थराइटिस की दिक्कत है वे भी इस तरह से मेथी दाने का सेवन कर सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि भिगोकर खाने पर मेथी के दानों से शरीर में जरूरत से ज्यादा गर्मी नहीं रहती है.

यह भी पढ़ें – मल बाहर नहीं निकल रहा है तो क्या करें? Baba Ramdev ने बताया कब्ज को जड़ से खत्म करने का अचूक उपाय

विज्ञापन

मेथी दाना खाने के ये भी हैं फायदे

आर्थराइटिस में मेथी – मेथी के दानों के सेवन से आर्थराइटिस की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है. सायटिका की दिक्कत और आर्थराइटिस में हल्दी, मेथी और सौंठ का पाउडर मिलाकर खाया जा सकता है. इस पाउडर को सुबह-शाम 1-1 चम्मच लिया जा सकता है.

विज्ञापन

पेट के संक्रमण में मेथी – आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि मेथी दाना पेट के संक्रमण को भी कम करता है. डिलीवरी के बाद मां को मेथी और अजवाइन मिलाकर दिया जाए तो इससे पेट के अंदर की सूजन ठीक हो जाती है. इससे गर्भाशय में अगर किसी तरह की विकृति हो गई है तो वो भी दूर हो जाती है.

पाचन क्रिया सुधारने के लिए मेथी – मेथी को पाचन क्रिया सुधारने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए मेथी को भूनें और पाउडर बना लें. इस पाउडर (Methi Powder) को रोजाना दूध में डालकर पिया जा सकता है. इससे दूध ठीक तरह से हजम होता है और पाचन क्रिया ठीक होने में असर दिखता है. आचार्य की सलाह है कि कॉफी की जगह पर मेथी को भूनकर और पाउडर बनाकर दूध में डालकर पीने पर पाचन तंत्र को कई फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

सर्दी-जुकाम में मेथी – सर्दियों के मौसम में अक्सर ही सर्दी-जुकाम लग जाता है. इस स्थिति में मेथी को रात में भिगोकर अंकुरित किया जा सकता है और इसे भोजन के साथ खाया जा सकता है. एकसाथ जरूरत से ज्यादा मेथी के सेवन से परहेज करें और सीमित मात्रा में ही इसे खाएं. इससे सर्दी और जुकाम की दिक्कत दूर हो जाती है.

सिर दर्द में मेथी – आचार्य बालकृष्ण के अनुसार जिन लोगों को सिर दर्द की दिक्कत है वे भी मेथी का सेवन कर सकते हैं. मेथी के सेवन से सिर दर्द से राहत मिल सकती है. इसके लिए रात के समय मेथी के दानों को भिगोकर रख दें. अगली सुबह मेथी के ये भीगे हुए दाने खाएं. इससे माइग्रेन की दिक्कत भी दूर होती है. जिन लोगों को कफ और वात रोग के कारण सिर में दर्द रहता है उनके लिए मेथी का सेवन बेहद लाभकारी होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें –रातों-रात मुंह के छालों से छुटकारा कैसे पाएं? Acharya Balkrishna ने कहा इन पत्तों के पानी से मुंह धोने पर हट जाएंगे छाले

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola