Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जोड़ों, मांसपेशियों और कमर के दर्द की समस्या आम हो गई है. ऐसे में लोग दर्दनाशक दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक आम चीज आपको दर्द से राहत दिलाने में बेहद कारगर साबित हो सकती है? तो आइए जानते हैं डॉ. रौबिन शर्मा से कि आप कैसे बॉडी में हो रहे कमर और जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं.
इस तरह करें मेथी और छुआरे का सेवन
डॉ. रौबिन शर्मा के मुताबिक अगर आप रोजाना रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना और एक छुआरा भिगोकर रखेंगे, और सुबह उठकर इसका सेवन करेंगे यानी चबा-चबा कर खाएंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है.
एक्सपर्ट के अनुसार, इससे कमर दर्द, गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है. लेकिन ध्यान रहे, इसे कुछ दिन तक नियमित रूप से लेना जरूरी है. यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
फायदे
मेथी दाना और छुआरे दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह शरीर में सूजन को कम करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. मेथी में मौजूद फाइबर और मिनरल्स मांसपेशियों को पोषण देते हैं, जबकि छुआरा एनर्जी और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. दोनों का संयोजन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और दर्द से प्राकृतिक राहत प्रदान करता है.
ये भी पढे़ं- Health Tips: हफ्ते में एक बार बच्चों को पिलाएं इस एक चीज का पानी, इम्यूनिटी हो जाएगी बूस्ट
संबंधित खबरें
2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
1 hr agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
3 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
6 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
7 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
10 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines