ब्लड फ्लो धीमा होने से सूज गए हैं पैर तो डॉक्टर की बताई यह एक एक्सरसाइज कर सकते हैं आप, Blood Circulation में नहीं आएगी दिक्कत

Leg Exercises: वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वींस स्पेशलिस्ट ने बताया वो कौन सी एक्सरसाइज है जो पैरों पर ब्लड फ्लो को बेहतर करती हैं. इस एक्सरसाइज से पैरों पर ब्लड फ्लो बेहतर होने में मदद मिलती है.

Blood Circulation

पैरों पर खून का प्रवाह बढ़ाएगी यह एक्सरसाइज. Image Credit - Freepik

विज्ञापन

Leg Exercises For Blood Circulation: शरीर की हर कोशिका और ऊतक अपना काम सही तरह से करे इसके लिए ब्लड फ्लो का ठीक होना जरूरी है. अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन किसी कारण सही तरह से नहीं होता है तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं जिनमें पैरों से जुड़ी दिक्कतें जैसे पैरों का सूजना (Swollen Feet), वेरिकोज वीन्स और पैरों की नसों की ब्लॉकेज आदि शामिल है. ऐसे में पैरों पर ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से होता रहे यह सुनिश्चित करना जरूरी है. वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वींस स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुमित कपाड़िया ने अपने सोशल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो कौन सी एक्सरसाइज है जिसे आप बड़ी ही आसानी से टीवी देखते हुए कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज से पैरों पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पैरों की दिक्कतें दूर रहती हैं सो अलग.

ब्लड सर्कुलेशन के लिए लेग रेज | Leg Raise Exercise For Blood Circulation

इस एक्सरसाइज में आपको सबसे पहले सीधे खड़े होना है. इसके बाद अपनी एड़ियों को उठाना है और फिर नीचे लाना है. आपको इस एक्सराइज को 15 बार करना है. दिन में 5 या 6 बार इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है यानी 15 के 5 सेट्स आपको एक दिन में करने होंगे. यह एक्सरसाइज ब्लड फ्लो को बेहतर कर देती है.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने का सबसे इफेक्टिव और आसान तरीका है वॉक करना. रोजाना वॉक (Walk) करने पर मसल्स को भी मजबूती मिलती है, वेट मैनेज होता है और पैरों तक खून सही तरह से पहुंचता है सो अलग.
  • मसाज करने पर भी फायदा मिलता है. हल्के हाथ से मसाज की जाए तो इससे पैरों की सूजन कम होने लगती है. पैरों पर अकड़न हो तो उसमें भी मसाज करने पर आराम मिल सकता है आप नारियल तेल या ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करके पैरों की मालिश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • गर्म पानी से नहाने पर रक्त धमनियां खुलती हैं. इससे ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है.
  • खुद को हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है. अगर आपका ब्लड फ्लो ठीक नहीं है तो दिनभर में जितना पानी आप अभी पीते हैं उससे थोड़ा ज्यादा पीना शुरु कर दीजिए. कई बार पानी की कमी से ब्लड क्लोटिंग होती है और वेरिकोज वीन्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ