---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

लड़कियां शरीर के इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर; बड़ी बीमारियों का देती हैं इशारा

लड़कियां अक्सर अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन कुछ शरीर के संकेत ऐसे होते हैं जिन्हें यदि सही समय पर पहचाना जाए, तो आप बड़ी बीमारियों को होने से रोक सकते हैं। लड़कियों में इन दिनों पीसीओडी, पीसीओएस से लेकर कई गंभीर बीमारियों के घेरे में आ रही है, जिन्हें समय रहते सही इलाज से सही किया जा सकता है। अगर आप में भी कोई ऐसे लक्षण या बदलाव दिख रहे हैं, तो तुरंत इलाज करवाएं।

---खबर नीचे जारी है---

महिलाएं वो होती है, जो घर की हो या ऑफिस की किसी भी जिम्मेदारी को लेने से घबराती नहीं है और न ही वो उस जिम्मेदारी को पूरा करने से डरती है। मगर जब सेहत की बात आती है तो हर कोई महिलाओं की हेल्थ को इग्नोर कर देता है। कई बार तो ये खुद भी अपने शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज कर देती है। मगर ये बदलाव या संकेत किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा भी कर सकते हैं। हम आपको महिलाओं के शरीर में दिखने वाले ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो कि गंभीर बीमारियों के लक्षण होते हैं।

ये हैं महिलाओं के शरीर में दिखने वाले संकेत

1. पिंपल आना (Pimples)

---खबर नीचे जारी है---

अगर किसी लड़की के फेस पर खासतौर पर चीक और जॉलाइन पर आए दिन पिंपल हो रहे हैं, तो यह पीसीओडी और हार्मोनल इंबैलेंस का इशारा करते हैं। ये सभी हार्मोन्स की समस्या से होने वाली बीमारियां जिसका कारण वजन बढ़ना, सही खान-पान की कमी, जेनेटिकल डिसऑर्डर और नींद की कमी है। अगर सही इलाज मिलें तो आप इससे राहत पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए शाम 6 बजे के बाद कभी न खाएं ये फूड्स

---खबर नीचे जारी है---

2. बाल झड़ना (Hair Fall)

अगर किसी महिला के रोजाना ही गुच्छों में बाल झड़ रहे हैं तो यह संकेत है कि उनके शरीर में आयरन की कमी और प्रोटीन डेफिशियेंसी हो रही है। स्ट्रेस की वजह से भी हेयरफॉल की समस्या हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

3. कमजोरी और थकान (Weakness and Fatigue)

महिलाओं को हर समय थका-थका महसूस करना भी सही लक्षण नहीं होता है। कमजोरी हीमोग्लोबिन की कमी, विटामिन-डी की कमी और थायराइड की बीमारी का इशारा होता है।

---खबर नीचे जारी है---

4. अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods)

पीरियड्स का हर महीने अनियमित और असमय रहना भी महिलाओं के अंदर बड़ी बीमारी का इशारा होती है। पीरियड्स और बहुत ज्यादा क्रैंप्स होना पीसीओडी, पीसीओएस और हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत होता है। महिलाओं को रिलेशन बनाते समय होने वाले दर्द को भी गंभीरता से लेनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rihana (@rihana_fitness)

---खबर नीचे जारी है---

5. ब्लोटिंग (Bloating)

---खबर नीचे जारी है---

अगर किसी महिला को कब्ज, अपच और हमेशा पेट में सूजन या भारीपन महसूस होता है, तो आपकी गट हेल्थ बिगड़ी हो सकती है। आपको गट से जुड़ी बीमारी के साथ-साथ लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या भी हो सकती है।

एक्सपर्ट ने दिया साल्युशन

चंढीगढ़ बेस्ड फिटनेस एक्सपर्ट रिहाना, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, बताती हैं कि अगर कोई महिला अपने शरीर में ऐसे कुछ बदलावों को महसूस करती है, जो इन संकेतों से मेल खाते हैं, तो उन्हें इन वॉर्निंग साइन्स को समझना और समय पर सही कदम उठाना जरूरी है। वे यहां हर समस्या के कुछ घरेलू उपायों और उपयुक्त इलाज के बारे में बता रहे हैं। वे व्यायाम, सही लाइफस्टाइल और पर्याप्त नींद के साथ डॉक्टरी इलाज के लिए भी एडवाइस करती है। एक्सपर्ट ने हमें 5 स्टेप गाइड के रूप में कुछ टिप्स बताए हैं, जो इस प्रकार है।

---खबर नीचे जारी है---

1. डेयरी प्रोडक्ट और चीनी युक्त चीजों को खाने से बचे। हार्मोन्ल टेस्ट भी करवा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

2. आयरन और प्रोटीन रिच डाइट लें। अपनी डाइट में पालक, चुकंदर समेत सभी प्रकार की हरी सब्जियां खा सकते हैं।

3. कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर से परामर्श लें और जरूरी ब्लड टेस्ट करवाएं। डाइट में मल्टीविटामिन शामिल करें।

---खबर नीचे जारी है---

4. स्ट्रैस कम करें, प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें और गायनोकॉलोजिस्ट से मिलें।

5. बाहर का खाना खाने से बचें। दूध से बनी चीजों को खाने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 02, 2025 11:20 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola