Feet Signs: फटी एड़ियां-ठंडे पैर, ऐसे संकेतों को कभी न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी

Feet Signs: पैरों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि पैरों से जुड़ी ये समस्याएं अक्सर अन्य परेशानियों का संकेत हो सकती हैं। यहां हम आपको पैरों से जुड़े 5 संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो आपको बीमारी के के बारे में बता सकते हैं।

DRY FEET

Feet Signs: जब भी इंसान बीमार होता है तो उसे पहले से ही शरीर कुछ न कुछ संकेत देने लगता है। इन संकेतों को अगर आप समय रहते समझ लेते हैं तो आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। पैरों को लेकर भी कुछ ऐसा ही है। आपके पैर आपको ऐसे कई संकेत देते हैं जिनसे गंभीर बीमारी का अंदाजा पहले से ही लगाया जा सकता है। चलिए, न्यूट्रिशनिस्ट तनु गोस्वामी से पैरों के इन संकेतों के बारे में जानते हैं सब कुछ।

विज्ञापन

पैरों में सूजन

विज्ञापन

पैरों की सूजन को अक्सर लोग आम समस्या मानते हैं, मगर यह आपको किडनी के रोगों, हाइपरटेंशन और अस्वस्थ लिवर के संकेत देता है। अगर यह समस्या आपको रोजाना हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

पैरों का ठंडा होना

विज्ञापन

हालांकि, पैर कई कारणों से ठंडे हो सकते हैं। जैसे कि खून की कमी, विटामिन की कमी, या पैरों की नसों में दबाव। यह समस्या डायबिटीज, विटामिन बी12 की कमी, या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है। ठंडे पैर एनीमिया का संकेत होता है।

विज्ञापन

स्पाइडर वेन्स -फैली हुई नसें

स्पाइडर वेन्स यानी पैरों में जाली जैसे नसों का फैलना। ये हरी, लाल रंग की नसें होती है। पैरों में ऐसी नसें दिखना हाई बीपी का संकेत है। ऐसा प्रेग्नेंसी में भी हो सकता है। इसके अलावा उन महिलाओं में भी ऐसी नसें दिखती हैं जिन्होंने बर्थ कंट्रोल पिल्स का ज्यादा इनटेक किया है।

विज्ञापन

फटी एड़ियां

विज्ञापन

हालांकि, पैरों की एड़ियां फटना कोई गंभीर समस्या नहीं मानी जाती है। महिलाओं में तो इसे बहुत आम माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। फटी एड़ियां संकेत है कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है। फटी एड़ियां, डायबिटीज के कारण भी हो सकती है।

पैरों में झनझनाहट

विज्ञापन

पैरों में झनझनाहट के कई कारण हैं, जैसे कि पैरों की नसों में दबाव, विटामिन्स की कमी, या खून की कमी होना। यह समस्या डायबिटीज, विटामिन बी12 की कमी, या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत हो सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ