Subah Ulti Kyun Hoti Hai: कई लोग सुबह उठते ही जी मिचलाने, घबराहट या उल्टी जैसा महसूस करने की शिकायत करते हैं. इस समस्या के कारण दिन की शुरुआत बड़ी मश्किल भरी रहती है और पूरा दिन इस कारण चिड़चिड़ा या चिंता से भरा निकलता है. अक्सर इसे लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. सुबह खाली पेट उल्टी आना कई समस्याओं के कारण से हो सकती हैं, जिन्हें वक्त रहते ठीक करना बहुत जरूरी है, वरना स्थिति बहुत बिगड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि इस समस्या के पीछे छिपे कारणों को समझा जाए और समय रहते सही कदम उठाए जाएं, ताकि आगे चलकर कोई गंभीर परेशानी न हो. आइए जानते हैं आखिर क्या है इस समस्या के पीछे की असल वजह?
यह भी पढ़ें: Mushroom Benefits: मशरूम के 5 बड़े फायदे जान आज ही खाना शुरू कर देंगे आप! जानिए
सुबह की समस्या बिगाड़ सकती है पूरा दिन
सुबह उल्टी या मतली होने का असर सिर्फ कुछ मिनटों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई लोगों को इसका प्रभाव पूरे दिन महसूस होता है. पेट खाली होने पर एसिड ज्यादा बनने लगता है, जिससे बेचैनी और जलन बढ़ती है. अगर रात में सही तरीके से खाना नहीं पचा या आपने देर रात भारी भोजन किया, तो सुबह पेट असहज महसूस करता है. इसके अलावा, बार-बार उल्टी की भावना से शरीर में कमजोरी और थकान आ जाती है, जिससे काम करने की एनर्जी कम हो जाती है. यही वजह है कि इस समस्या की जड़ तक पहुंचना जरूरी है.
सुबह की उल्टी के पीछे हो सकती हैं यह वजहें
माइग्रेन
अगर सुबह उठते ही सिर के एक हिस्से में तेज धड़कन जैसा दर्द हो, आंखों पर दबाव महसूस हो या रोशनी और आवाज चुभने लगे, तो यह माइग्रेन (Migraine) का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में जी मिचलाना आम बात है और कई बार उल्टी भी हो जाती है.
लो ब्लड शुगर
लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) के कारण चक्कर आना, हाथ-पैर कांपना, अचानक पसीना आना, दिल की धड़कन तेज होना और घबराहट जैसी स्थिति बन सकती है. कई बार व्यक्ति को उल्टी जैसा महसूस होता है या सच में उल्टी हो सकती है.
डिहाइड्रेशन
अगर शरीर में पानी की कमी है, तो सुबह उठते ही मुंह सूखा महसूस होना, हल्का सिर घूमना, कमजोरी और जी मिचलाना आम बात है. पानी की कमी (Dehydration) से शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे मतली और उल्टी की संभावना बढ़ जाती है.
एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स
एसिड रिफ्लक्स (Acid reflux) में पेट का एसिड ऊपर की ओर आकर गले तक पहुंच सकता है. इससे सीने में जलन, खट्टा डकार, गले में जलन और सुबह उठते ही उल्टी जैसा एहसास होता है. रात में भारी या मसालेदार खाना खाने से यह समस्या और बढ़ जाती है.
इस तरह की दिक्कतें अगर बार-बार हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है, वरना स्थिति बहुत बिगड़ सकती है और किसी गंभीर बीमारी का भी खतरा बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों के लिए रोजमर्रा की ये चीजें जहर से कम नहीं! कहीं आप तो नहीं खा रहे?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
54 mins agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 hr agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
3 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
4 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
5 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
7 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
8 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
8 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
23 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines