क्या मुंह में सफेद धब्बे का मतलब कैंसर है?

Mouth Cancer Symptoms: मुंह में सफेद दाग दिखने का मतलब कैंसर है या नहीं, ये दाग क्यों नजर आते हैं और मुंह का कैंसर होने पर कैसे पता चलता है, जानिए यहां.

Muh Ke Cancer Ke Lakshan
1 / 7
Oral cancer symptoms

White Spots Cancer Symptom: मुंह में सफेद धब्बे नजर आने के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं. जो लोग तंबाकु या गुटखा खाते हैं उनके मुंह में ये सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं. लेकिन, क्या मुंह में सफेद धब्बे दिखना कैंसर का लक्षण (Muh Ke Cancer Ka Lakshan) होता है? असल में मुंह के अंदर गाल या जीभ पर सफेद दाने दिख रहे हैं तो यह मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है, लेकिन ऐसी ओर भी दिक्कतें हैं जिनमें मुंह के अंदर सफेद दाग नजर आते हैं.

विज्ञापन

सफेद धब्बे और मुंह का कैंसर

सफेद धब्बे और मुंह का कैंसर 2 / 7

मुंह का कैंसर होने पर मुंह के अंदर गाल पर या जीभ पर सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं. इनमें दर्द होता है या कई बार यह बिना दर्द वाले भी होते हैं. अगर ये लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

विज्ञापन

ल्यूकोप्लाकिया

ल्यूकोप्लाकिया 3 / 7

बहुत ज्यादा तंबाकू चबाने, गुटखा खाने या फिर धूम्रपान करने पर ल्यूकोप्लाकिया हो सकता है जिसमें मुंह के अंदर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं. ये धब्बे आगे चलकर कैंसर में बदल सकते हैं इसीलिए इनकी समय रहते जांच करवाकर इलाज कराना जरूरी होता है.

ओरल थ्रश या फंगल इंफेक्शन

ओरल थ्रश या फंगल इंफेक्शन 4 / 7

मुंह में कैंडिडा नामक यीस्ट या फंगस के कारण सफेद धब्बे या मलाई जैसी परत नजर आने लगती है. इन्हें खुरचने पर खून निकल सकता है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है या जिन्हें डायबिटीज हो उन्हें यह हो सकता है.

विज्ञापन

खरोंच लगने पर

खरोंच लगने पर 5 / 7

दांतों की तीखी नोक जीभ या गालों को खुरचती है तो सफेद निशान पड़ सकते हैं. इनमें त्वचा कट-फटकर सख्त हो सकती है.

किसी कमी के चलते या सफाई ना करने से

किसी कमी के चलते या सफाई ना करने से 6 / 7

विटामिन बी12, आयरन या फोलेट की कमी से मुंह में सफेद धब्बे पड़ सकते हैं. इसके अलावा, मुंह की अगर सही तरह से सफाई ना की जाए तो इस तरह के धब्बे नजर आते हैं.

विज्ञापन

मुंह के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं

मुंह के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं 7 / 7

मुंह में लंबे समय तक धब्बे नजर आने के अलावा, मुंह के अंदर सूजन या गांठ होना, चबाने या निगलने में दिक्कत होना, जीभ हिलाने में तकलीफ महसूस होना और ऐसा लगना कि गले में कुछ फंसा हुआ है मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन