लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा ये 3 चीजें फैटी लिवर को साफ कर देंगी

How To Reduce Fatty Liver: फैटी लिवर की दिक्कत से परेशान हैं तो यहां जानिए डाइट में कौन सी चीजें शामिल करने पर फैटी लिवर की दिक्कत कम होने लगती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया क्या पीने पर फैटी लिवर की डिटॉक्स होता है.

Fatty Liver

फैटी लीवर को जल्दी से कैसे ठीक करें?

Fatty Liver Diet: लिवर शरीर का वो अंग है जो टॉक्सिंस को निकालता है, खाने को पचाने में मदद करता है, बाइल प्रोड्यूस करता है और शरीर के लिए जरूरी कॉलेस्ट्रोल बनाता है. ऐसे में फैटी लिवर होने पर लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी (Dr. Saleem Zaidi) बताते हैं कि फैटी लिवर एक ऐसी दिक्कत हैं जिसमें लिवर में फैट जमने लगता है. फैटी लिवर सुनने में मामूली बात लगती है लेकिन यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. फैटी लिवर और सूजन को कम करने के लिए कई ट्रीटमेंट्स हैं लेकिन खानपान की चीजें इन दिक्कतों को मैनेज करने में मदद करती हैं. इन नेचुरल नुस्खों से फैटी लिवर डिटॉक्स होता है और लिवर को हील होने में मदद मिलती है. यहां जानिए क्या पीने पर फैटी लिवर डिटॉक्स होता है.

विज्ञापन

लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए

आंवला (Amla For Fatty Liver)

विज्ञापन

लिवर के लिए आंवला सुपरफूड साबित होता है. इसे खाने पर यह लिवर को डिटॉक्स भी करता है और इससे कॉलेस्ट्रोल कम होने में भी मदद मिलती है. आंवले से पेट भी साफ रहता है और पाचन ठीक होता है जिसका फायदा लिवर को भी मिलता है.

कैसे खाएं आंवला – आंवले को ताजा खाया जा सकता है, आंवले का जूस निकालकर पी सकते हैं, आंवले की चटनी खा सकते हैं या आंवले के पाउडर का सेवन किया जा सकता है. आंवला जूस आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं और एक चम्मच आंवले का पाउडर गुनगुने पानी के साथ रात को सोने से पहले ले सकते हैं.

विज्ञापन

कच्ची हल्दी (Raw Turmeric For Fatty Liver)

कच्ची हल्दी का सेवन करने पर लिवर को अनेक फायदे मिलते हैं. कच्ची हल्दी (Kachi Haldi) यानी फ्रेश हल्दी को जनवरी से अप्रैल के बीच में बाजार से आराम से लिया जा सकता है. कच्ची ताजा हल्दी से लिवर को एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मिलते हैं. यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में और लिवर को रिपेयर करने में मददगार होते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें कच्ची हल्दी का सेवन- एक गिलास पानी में कच्ची हल्दी को घिसकर डालें. अब इसमें एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और 1-2 छोटी इलायची डाल लीजिए. इसे अच्छी तरह पकाने के बाद चाय की तरह पिएं.

सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar For Fatty Liver)

विज्ञापन

लिवर की दिक्कतों को दूर करने के लिए रोजाना सेब का सिरका पिया जा सकता है. एपल साइडर विनेगर लिवर में फैट को पिघलाने में मदद करता है. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. हाई ब्लड शुगर लिवर में फैट जमा करती है. ऐसे में एपल साइडर विनेगर अप्रत्यक्ष रूप से भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है.

कैसे पिएं सेब का सिरका – एक गिलास पानी में एक या 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और सुबह खाली पेट पी लें. इस बात का ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा सेब का सिरका ना पिएं. इसे डायरेक्टली पीने से परहेज करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ