हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शराब पिए बिना भी हो सकती है ग्रेड-3 फैटी लिवर की समस्या, डॉक्टर ने बताए शुरुआती संकेत

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर की बीमारी होने पर सबसे पहले इसका कारण शराब को माना जाता है लेकिन कई बार ये बीमारी बिना शराब के भी लोगों को हो सकती है वो भी गंभीर रूप से हो सकती है। हाल ही में एक 29 साल की महिला को थर्ज ग्रेड वाला फैटी लिवर हुआ जबकि उसने अपने जीवनकाल में कभी शराब नहीं पी थी।

विज्ञापन

Fatty Liver Symptoms: शराब के सेवन के बिना भी ग्रेड-3 फैटी लिवर की समस्या होना अब आम होती जा रहा है, खासकर मॉडर्न लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग इसके शिकार सबसे ज्यादा हो रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अनियमित खानपान, जरूरत से ज्यादा जंक फूड का सेवन करना, शारीरिक गतिविधि की कमी और मोटापा इसकी प्रमुख वजह होती है। बता दें कि ग्रेड 3 फैटी लिवर डिजीज, नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का सबसे खतरनाक रूप माना जाता है। भारत के युवाओं में ये समस्या सबसे ज्यादा पाई जाने लगी है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉक्टर ओबैदुर रहमान बताते हैं कि उन्होंने हाल ही में एक 29 वर्षीय महिला का इलाज किया है, जो फैटी लिवर की सबसे खतरनाक स्टेज पर थी। उसे ग्रेड-3 फैटी लिवर डिजीज था। दरअसल, महिला के हाथ-पैरों में लंबे समय से सूजन थी और उसकी स्किन भी पीली पड़ने लगी थी। जब वह इलाज के लिए आई तो डॉक्टर ने उससे पूछा कि क्या वो शराब पीती है तो उसने बताया कि कभी भी उन्होंने शराब या धूम्रपान का सेवन नहीं किया था।

ये भी पढ़ें- सूजन से लेकर दर्द तक, हाथों-पैरों में दिखने वाले ये 3 लक्षण बढ़े हुए यूरिक एसिड की चेतावनी, डॉक्टर ने दी ये राय

विज्ञापन

इतना ही नहीं, डॉक्टर ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उसे कोई पुरानी बीमारी या कोई दवा नहीं चल रही थी। वे पुरानी तस्वीरों में भी एकदम स्वस्थ दिखाई दे रही थी। मगर बीमारी का कारण बनी उसकी 10-12 घंटे की सीटिंग जॉब। डॉक्टर बताते हैं कि ये केस उनके लिए बहुत भावुकता भरा था क्योंकि ऐसा किसी के साथ होना बहुत ही खतरनाक है।

बीमारी के 2 बड़े कारण

बाहर का खाना- महिला अपनी लॉन्ग सीटिंग जॉब के चलते इतना ज्यादा थक जाती थी कि घर पर न लंच बनाती थी और न ही डिनर। वे दिन में लंच के लिए ऑफिस के पास रेस्टोरेंट जाती थी और रात के खाने के लिए बाहर से ऑर्डर करती थी। इस तरह उनकी लाइफस्टाइल में हमेशा बाहर का चिकना और अनहेल्दी खाना शामिल हो गया। उसने लंबे समय से ताजा खाना नहीं खाया था।

विज्ञापन

लंबे समय तक बैठना- पीड़ित महिला की डेस्क जॉब थी। वे रोजाना 10 से 12 घंटों तक एक सीट पर बैठकर एक पोजिशन में बैठकर काम करती थी। इस वजह से वह कभी भी फिजिकल एक्सरसाइज नहीं कर पाती थी। बैठे रहने से भी उसके लिवर में फैट जमने लगता है। इसके अलावा, वे अपनी नींद पूरी नहीं करती थी और बिंज वॉचिंग किया करती थी।

फैटी लिवर ग्रेड-3 के लक्षण

पीली त्वचा- पीड़ित महिला की स्किन, हाथ-पैर, हथेलियां और आंखें पीली हो गई थी।

विज्ञापन

सूजन- फैटी लिवर ग्रेड-3 में हमारे शरीर में सूजन बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। उसके पैरों की सूजन इतनी ज्यादा थी कि जब डॉक्टर उनकी त्वचा को छूते थे तो वह अंदर दब जाती थी।

नीले निशान- फैटी लिवर होने पर स्किन में भी नीले निशान पड़ने लगते हैं। क्योंकि शरीर में खून की कमी हो जाती है और स्किन पर हल्की-फुल्की चोट लगने पर भी वहां गहरे धब्बे बन जाते हैं।

विज्ञापन

कैसे होगा बचाव?

  • डाइट को सही रखें, बहुत ज्यादा बाहर का खाना न खाएं।
  • मैदे से बनी चीजें और मीठी ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें।
  • नींद पूरी करना भी जरूरी है।
  • इसके अलावा, रोजाना कुछ समय एक्सरसाइज जरूर करें।

ये भी पढ़ें- हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola