Fatty Liver के ये 5 संकेत न करें इग्नोर, डॉक्टर से जानिए घरेलू उपचार

Fatty Liver Signs: फैटी लिवर की बीमारी किसी के लिए भी सही नहीं है। इस बीमारी में हमारे लिवर की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है। आइए आपको एक्सपर्ट के बताएं शुरुआती संकेतों और घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं।

Fatty Liver Signs

Fatty Liver Signs

Fatty Liver Signs: लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसकी बीमारियां इन दिनों काफी आम हो गई हैं। फैटी लिवर इनमें सबसे सामान्य बीमारी है, जिसका मुख्य कारण हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। फैटी लिवर में हमारे Liver में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है, जिससे इस अंग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। हालांकि, यह बीमारी शुरुआती दिनों में सामान्य लग सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस बीमारी के शुरुआती संकेत और घरेलू उपचारों के बारे में।

विज्ञापन

क्या हैं एक्सपर्ट की एडवाइस

फैटी लिवर के संकेतों के बारे में हमें डॉक्टर मनीषा बता रही हैं, जो हैदराबाद के द परफेक्ट हेल्थ कोटी की सीनियर डॉक्टर हैं। द परफेक्ट हेल्थ का इंस्टा हैंडल भी है, जहां हेल्थ और बीमारियों के संकेतों के बारे में बताया जाता है। डॉक्टर मनीषा के वीडियो में फैटी लिवर के संकेतों और घरेलू उपचार के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन

Fatty Liver के संकेत

1. अंगों में दर्द- डॉक्टर मनीषा बताती हैं कि फैटी लिवर के संकेतों में आपको शरीर के कई अंगों जैसे दाएं हाथ के कंधे, गर्दन और जबड़े में दर्द महसूस होता है। यह भी लिवर में सूजन होने का एक संकेत है, जिसे नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।

विज्ञापन

2. बैली फैट- रोजाना सूजा हुआ या फूला-फूला पेट दिखाई देना, जिसमें पेट आगे की तरफ हो, फैटी लिवर का संकेत होता है। पेट में सूजन अक्सर सुबह के समय ज्यादा या फिर बाहर का खाना खाने के बाद दिखाई देती है।

3. दाईं ओर दर्द- फैटी लिवर की बीमारी में आपके पेट के दाहिने हिस्से में यानी रीढ़ की हड्डी के आस-पास हल्का दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है। यह संकेत लिवर का साइज फैट की वजह से बढ़ने का संकेत होता है।

विज्ञापन

4. स्पाइडर वेन्स- पैरों में स्पाइडर वेन्स यानी मकड़ी के जाले जैसी नसों का फैलाव होना और हरी रंग की नसों का ज्यादा दिखाई देना फैटी लिवर का साइन होता है।

विज्ञापन

5. मैन बूब्स- मर्दों के स्तनों में बदलाव यानी उनका साइज बढ़ना या बाहर की ओर निकलना भी फैटी लिवर का संकेत होता है। हालांकि, यह मुख्यत: पुरुषों में दिखने वाला लक्षण है।

इसके अलावा, भूख में कमी, थकान, कमजोरी, पैरों में सूजन और खुजली होना भी फैटी लिवर का संकेत है।

विज्ञापन

घरेलू तरीकों से मिलेगी मदद

डॉक्टर मनीषा ने फैटी लिवर के मरीजों को कुछ होम रेमेडीज भी बताई हैं, जो इसके मरीजों के लिए काफी मददगार हो सकती हैं।

1. पैरों की सरसों के तेल से मसाज करें, खासतौर पर सीधे पैर के अंगूठे से प्रेशर करते हुए मालिश करें।

विज्ञापन

2. आलू का सेवन कम से कम करें।

3. ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें।

विज्ञापन

4. ग्रीन टी, तुलसी के पत्तों और हल्दी का सेवन बढ़ाएं।

5. सर्दियों में आंवला खाने से भी फैटी लिवर डिजीज में लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ