Fatty Liver Diseases: लिवर में ज्यादा चर्बी बढ़ने से फैट बढ़ जाता है। इस समस्या को फैटी लिवर की बीमारी कहा जाता है। यह लाइफस्टाइल से संबंधित समस्या है, जो इन दिनों काफी आम हो गई है। युवाओं में और महिलाओं को यह परेशानी ज्यादा होती है। फैटी लिवर के पीछे कारण हमारा खराब खानपान का तरीका है। हालांकि, फैटी लिवर दो प्रकार के होते हैं, एल्कोहॉलिक और नॉन एल्कोहॉलिक। शराब पीने वाले लोगों को पहले एल्कोहॉलिक फैटी लिवर बहुत होता था। मगर पिछले कुछ समय से नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मरीजों में इजाफा देखा जा रहा है। इस प्रकार के फैटी लिवर का कारण है मीठा, मैदा और फ्राइड फूड्स का सेवन करना। इस समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी नियमित जीवनशैली में इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
आकाश हेल्थकेयर के डॉक्टर शरद मल्होत्रा बताते हैं कि फैटी लिवर का इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह आगे चलकर लिवर सिरोसिस का रूप ले सकता है। ये लिवर सिरोसिस लिवर में कैंसर का भी बड़ा कारण होता है। इसलिए, फैटी लिवर की स्थिति में ही समय से इलाज करके जड़ से इसे खत्म कर देना चाहिए। फैटी लिवर का इलाज डॉक्टरों की मदद के साथ-साथ घरेलू उपायों से बहुत जल्दी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Benefits of Meditation: तनाव से लेकर दिल की बीमारी तक, रोज सुबह 10 मिनट ध्यान लगाने से मिलते हैं ये लाभ
इन ड्रिंक्स को पीने से दूर होगी फैटी लिवर की समस्या
ब्लैक कॉफी
ब्लैक कॉफी को फैटी लिवर की समस्या दूर करने में मदद करने वाला सबसे असरदार ड्रिंक माना जाता है। रोजाना इसे खाली पेट पीने से मात्र 21 दिनों में आपको अपनी सेहत में सुधार दिख जाएगा।
नींबू पानी
नींबू पानी भी फैटी लिवर का इलाज करने में असरदार होता है। लगातार 21 दिनों तक नींबू पानी बिना शक्कर वाली पिएं और इससे होने वाले बदलावों को देखें। नींबू फैट को कम करता है और टॉक्सिन्स को रिलीज करता है।
हल्दी दूध
हालांकि, दूध भी फैट का सोर्स होता है। मगर लाइट और लो फैट दूध में हल्दी मिलाकर नियमित रूप से पिया जाएं, तो लिवर की बीमारियों से बचने में काफी मदद मिलती है।
आंवले का जूस
आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स होते हैं। इन्हें पीने से लिवर की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। लिवर पर जमी फैट की परत पिघलती है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने से हमारे शरीर को कई प्रकार के नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और गुड न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। यह चाय दूध वाली चाय की तुलना में हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होती है। यह डिटॉक्सिफिकेशन करने में भी मदद करती है।
ये भी पढ़ें- रात को दिखते हैं इस जरूरी विटामिन की कमी के लक्षण, इग्नोर किया तो पड़ेगा भारी
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
2 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
20 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines