दर्द से लेकर उल्टी तक, ये हैं Fatty Liver के तीनों ग्रेड के लक्षण; डॉक्टर से जानें बचाव के टिप्स

फैटी लिवर के 3 ग्रेड होते हैं। इन तीनों ग्रेड के लक्षण एक-दूसरे से संबंधित हो सकते हैं और कई बार अलग भी हो जाते हैं। हम आपको फैटी लिवर के संकेतों के बारे में बता रहे हैं।

Fatty Liver Symptoms

Fatty Liver Symptoms: लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसके स्वास्थ्य को सही रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने से शरीर की भी गतिविधि धीमी हो जाती है। लिवर डिजीज में सबसे प्रमुख फैटी लिवर डिजीज होता है, जिसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फैटी लिवर के 3 ग्रेड होते हैं। ग्रेड भी बीमारी के अलग-अलग स्टेज और उस स्टेज से होने वाले जोखिमों के बारे में बताता है। फैटी लिवर ग्रेड-1 सबसे कम हानिकारक होता है और तीसरा इतना गंभीर कि खाना खाते ही उल्टी या मल त्याग की स्थिति बन जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वुमेन हेल्थ केयर स्पेशलिस्ट डायटीशियन साक्षी के अनुसार फैटी लिवर एक ग्रोइंग कॉमन डिजीज है, जो आजकल अधिकतर लोगों को होने लगी है। यह लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है, जो हमारी अनहेल्दी डेली रुटीन को अपनाने से हो सकती है। इसके 3 ग्रेड अलग-अलग और गंभीर होते हैं। इनके लक्षण खाना खाने के बाद तुरंत नजर आते हैं।

विज्ञापन

1. Grade-1 फैटी लिवर- डायटीशियन के अनुसार ग्रेड-1 में खाना खाने के बाद एसिडिटी होती है। जो लोग इस स्टेज पर इसे क्योर नहीं करते, उन्हें ग्रेड-2 तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

विज्ञापन

2. Grade-2 फैटी लिवर- इस प्रकार के फैटी लिवर में यदि पहले से इलाज नहीं होता है, तो एसिडिटी की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यह हाई एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है, जिसमें इंसान के सिर में भी एसिडिटी का असर होता है और सिरदर्द होता रहता है। इस ग्रेड का प्रमुख कारण स्पाइसी खाना खाना है।

3. Grade-3 फैटी लिवर- ग्रेड-3 फैटी लिवर में मरीज थोड़ा खाना खाने के बाद ही पेट में मरोड़े महसूस करता है, जिसके बाद उसे तुरंत फ्रेश होना पड़ता है। ग्रेड-3 हमेशा IBS का एक कारण भी बनता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karnal Plus (@karnalplus)

इन टिप्स से दूर होगी समस्या

  • अजवाइन के पत्तों का सेवन करें।
  • खाली पेट मेथी दाने का पानी पिएं।
  • चिया सीड्स का पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ