खबर की मुख्य बातें:
- व्रत के दौरान खानपान में बदलाव, लंबे समय तक खाली पेट रहना और तली-भुनी चीजें खाना पेट फूलने और गैस का कारण बन सकता है.
- कम पानी पीना और एक बार में ज्यादा खाना खाने से पाचन प्रभावित होता है, जिससे पेट में गैस और भारीपन महसूस हो सकता है.
- NIDDK के अनुसार, पाचन तंत्र में गैस तब पहुंचती है जब व्यक्ति ज्यादा हवा निगल लेता है या बड़ी आंत में बैक्टीरिया बिना पचे कार्बोहाइड्रेट को तोड़ते हैं.
- गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें, खाना खाते वक्त मुंह बंद करके चबाएं, थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं और थोड़ा-थोड़ा करके खाएं.
पेट से जुड़ी समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है, जिससे राहत पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन समस्या तब ज्यादा मुश्किल पैदा करने लगती है, जब नवरात्र चल रहे हों और आपने व्रत रखा हुआ हो. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि व्रत के दौरान उन्हें पेट फूलने और गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिस कारण व्रत रखना मुश्किल हो जाता है और पूरा दिन परेशान रहना पड़ता है. अगर आप भी व्रत में हैं और पेट से जुड़ी इस समस्या से बहुत परेशान हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप पेट फूलने और गैस की समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: क्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया कब खट्टी डकार को समझना चाहिए खतरे की घंटी
व्रत में क्यों होती है पेट फूलने और गैस की समस्या?
सामान्य जानकारी के अनुसार, व्रत के दौरान पेट फूलना और गैस बनना एक आम समस्या है. इसके पीछे खानपान में बदलाव, लंबे समय तक खाली पेट रहना और तली-भुनी चीजें खाना जैसे कई कारण हो सकते हैं. इतना ही नहीं, कम पानी पीने और एक बार में ज्यादा खाना खाने से भी पाचन प्रभावित होता है, जिससे पेट में गैस और भारीपन महसूस हो सकता है. हालांकि, इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ असरदार और आसान टिप्स को अपनाया जा सकता है, जिसमें न आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और समस्या भी काफी हद तक ठीक हो सकेगी.
गैस और पेट फूलने में कैसे दिखते हैं लक्षण?
NIDDK के अनुसार, गैस के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. पाचन तंत्र में गैस के आम लक्षणों में डकार आना, पेट फूलना और गैस पास करना शामिल है. गैस के कुछ लक्षण होना सामान्य है, खासकर खाना खाते समय या खाने के बाद. वहीं पेट फूलने जिसे मेडिकल साइंस में ब्लोटिंग की समस्या कहते हैं, इसकी बात करें तो यह भी गैस के वजह से बनता है. इसके लक्षणों में पेट का ज्यादा फूला रहना, पेट में दर्द होना या किसी तरह की परेशानी महसूस होना, जरूर से ज्यादा गैस पास होना (Farting) और आपके पेट से गड़गड़ाहट या आवाज का आना.
कैसे पैदा होती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या?
NIDDK के अनुसार, आमतौर पर गैस पाचन तंत्र में तब पहुंचती है जब व्यक्ति ज्यादा हवा निगल लेता है. साथ ही, जब शरीर में मौजूद बड़ी आंत में बैक्टीरिया बिना पचे कार्बोहाइड्रेट को तोड़ते हैं और अगर इस दौरान व्यक्ति ज्यादा हवा निगल लेता है या कुछ खास तरह के खाने-पीने की चीजों का ज्यादा सेवन कर लेता है, तो पेट में गैस बनने लगती है. वहीं, ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या के बारे में बात करें, तो इस समस्या के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं. पेट फूलने के पीछे सबसे आम कारण पेट में गैस बनना है. इसके अलावा खानपान, कब्ज की समस्या, कुछ खास खाने की चीज से परेशानी (फूड इनटॉरेंस), सीलिएक डिजीज और इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याएं शामिल हैं.
कैसे मिलेगी गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत?
व्रत के दौरान पेट फूलने और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए आपको अपनी डेली-रूटीन में कुछ बदलावों को अपनाना होगा, क्योंकि ये छोटी-मोटी आदतें समस्या का कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं. राहत पाने के लिए रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें, ताकि पाचन बेहतर और मजबूत बना रहे, खाना खाते वक्त मुंह बंद करके चबाएं, ताकि अंदर हवा न जाए, थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, थोड़ा-थोड़ा करके खाएं और फंसी हुई गैस को निकालने के लिए अपने पेट की दाईं से बाईं ओर मालिश करें. इसके अलावा अगर समस्या लंबे समय तक बना रहे और दिक्कत बढ़ती जाए, तो डॉक्टर से सलाह लें.
ब्लोटिंग और गैस की समस्या में करें?
- बहुत ज्यादा फिजी ड्रिंक्स, शराब या कॉफी और चाय में मौजूद कैफीन न लें.
- गैस बनाने वाली चीजें, जैसे पत्तागोभी, बीन्स या दालें, ज्यादा न खाएं,
- सोने से ठीक पहले भारी खाना न खाएं और न ही झुककर या गलत मुद्रा में बैठकर खाना खाएं
- बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड, मीठा, मसालेदार या फैटी खाना न खाएं.
- अगर आपको किसी खास खाने से परेशानी (फूड इनटॉलरेंस) है, तो वह चीज न खाएं.
यह भी पढ़ें: भरपेट खाना खाने के थोड़ी देर बाद, फिर लगने लगती है भूख? जानिए क्यों डायबिटीज में कभी नहीं भरता पेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
10 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
11 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
12 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines