---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आपके चेहरे की बढ़ रही चर्बी तो हो जाएं सतर्क, जानें इन्हें कैसे पहचानें

Face Fat Causes: बहुत से लोग बढ़ती चर्बी को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। कोई पेट की चर्बी को लेकर परेशान तो कोई थाई की चर्बी बढ़ने से परेशान रहता है। कई बार लोगों के चेहरे पर भी चर्बी बढ़ जाती है। कई बार ऐसा देखा होगा की कुछ लोग पतले दुबले होते है। मगर […]

---विज्ञापन---

Face Fat Causes: बहुत से लोग बढ़ती चर्बी को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। कोई पेट की चर्बी को लेकर परेशान तो कोई थाई की चर्बी बढ़ने से परेशान रहता है। कई बार लोगों के चेहरे पर भी चर्बी बढ़ जाती है। कई बार ऐसा देखा होगा की कुछ लोग पतले दुबले होते है। मगर उनका चेहरा मोटा होता है। ऐसा फेस फैट के बढ़ने की वजह से होता है। अब फेस की चर्बी को कम करने के पहले यह बात जाननी होगी की आखिर यह किन करणों से हो सकता है।

चेहरे की चर्बी क्‍या है?

चेहरे की चर्बी, जिसे सबमेंटल फैट के रूप में भी जाना जाता है, जो तब होती है जब आपकी ठुड्डी के नीचे फैट की एक लेयर बन जाती है। डबल चिन अक्सर वजन बढ़ने से जुड़ा होता है, लेकिन कई बार उम्र बढ़ने के कारण या जेनेटिक्स कारण बन सकती है।

---विज्ञापन---

चेहरे की चर्बी के कारण

खराब स्लीप साइकिल

फेस फैट के बढ़ने का सबसे अहम कारण हैं खराब स्लीप साइकिल का होना। इसका मतलब यह है की आप गलत समय पर सोते और जागते हैं। इस स्थिति में आपको फेस फैट का खतरा हो सकता है।

---विज्ञापन---

अधिक चीनी का सेवन

जरूरत से ज्यादा चीनी खाते हैं तो इस कारण से भी आपके चेहरे की चर्बी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dystonia क्या है बीमारी? जानिए इसके प्रकार के साथ लक्षण और इलाज

स्ट्रेस हार्मोन के बढ़ने से

---विज्ञापन---

शरीर में स्ट्रेस हार्मोन के बढ़ने का असर भी हमारे चेहरे पर होता है। ज्यादा चिंता करने से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है, जिसके अनहेल्दी फैट्स बढ़ने लगते हैं।

पानी की कमी

---विज्ञापन---

पानी की कमी भी फेस फैट को बढ़ाता है। आपको बता दें, जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो खाना डाइजेस्ट नहीं होता और यह चेहरे की चर्बी को बढ़ाता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 30, 2023 02:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola