आंखों में है हल्की जलन तो न करें इग्नोर, ये हैं Dry Eye Syndrome के लक्षण
Edited By Deepti Sharma

Dry Eye
Edited By Deepti Sharma

Dry Eye
Dry Eye Syndrome: इन दिनों सभी लोग अपना अधिकतर वक्त स्क्रीन के सामने बिता रहे हैं। ऐसे में लगातार एक चीज को देखते रहना भी आंखों में कई तरह की परेशानियों को न्यौता दे सकती है। इन्हीं समस्याओं के चलते आपको ड्राई आई सिंड्रोम हो सकता है। इसमें आंखों में मौजूद टियर फिल्म पर असर होता है। आंखों की सेहत को लेकर आपको कोई लापरवाही नहीं करती चाहिए। आंखों को सेफ रखने में टियर फिल्म की तीन लेयर इसे ढक कर रखती हैं। हालांकि, टियर फिल्म में कोई भी परेशानी होने पर जलन, खुजली, पानी का आना या धुधलापन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको ड्राई आई सिंड्रोम से बचने के लिए ये कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इससे पहले ड्राई आई सिंड्रोम के लक्षण जान लें।
ये भी पढ़ें- Singapore नहीं दूर फिर फैलने लगा कोरोना, रोज आ रहे 2000 मरीज
ह्यूमिडिफायर (Humidifier) का इस्तेमाल करें- एक ह्यूमिडिफायर खासतौर पर सर्दियों में हवा में नमी की कमी पूरी करता है, जिससे आंखों के रूखापन से बचाव करने में मदद मिलती है।
स्क्रीन को सही पोजीशन में रखें- कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि स्क्रीन आंखों से कम से कम 20 इंच और आंखों के लेवल पर हो।
हेल्दी डाइट लें- हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी है। खासतौर पर विटामिन ए से भरपूर खाने की चीजें जैसे गाजर, शकरकंद खानी चाहिए। इसके अलावा मछली भी फायदेमंद होती है। ये सारे पोषण आपको ड्राई आई से बचाने में मदद कर सकते हैं।
पलकें झपकाएं- जब भी कोई डिजिटल डिवाइस का यूज कर रहे हैं, तो बार-बार आंखों को जरूर झपकाएं। ऐसा करने से आंखों का पानी फैल जाता है और नमी बनी रहती है।
आंखों का बचाव- अक्सर धूप ज्यादा होने की वजह से आंखें ड्राई हो जाती हैं। ऐसे में आंखों को धूप से बचाने के लिए चश्मे का प्रयोग करें।
20-20-20 रूल फॉलो करें- कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखना चाहिए। ऐसा करने से आंखों का तनाव कम हो जाता है और रूखापन नहीं होता है।
हाइड्रेटेड रहे- पूरे दिन भरपूर पानी पीएं, इससे शरीर तो हाइड्रेटेड रहेगा और साथ में आंखें भी हेल्दी रहती हैं और ड्राईनेस नहीं होती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: