आंखों को देखकर कैंसर से लेकर स्ट्रोक तक के बारे में चल सकता है पता, जानें कैसे

Eye Warning Signs: अगर आपकी आंखों में खुजली, सूखापन या दर्द हो रहा है, तो इसके पीछे स्क्रीन पर बहुत ज्यादा समय बिताने के अलावा और भी कई कारण हो सकते हैं। जानिए हमारी आंखें हमारी सेहत को लेकर क्या कहती हैं।

eyes

Photo Credit- Freepik

Eye Warning Signs: समय और उम्र के साथ आंखों से देखना थोड़ा कठिन हो सकता है, मगर हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि आंखों की समस्या से भूलने की बीमारी का खतरा 19 % तक बढ़ सकता है। अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि आंखों की दृष्टि का इलाज करते समय कुछ ऐसे अन्य लक्षण भी मिलते हैं जो कई गंभीर बीमारियों का संकेत होते हैं। चलिए, जानते हैं ऐसे ही 7 संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

आंखों के एक्सपर्ट ने बताया इन 7 संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

बुलबुले फूटना

विज्ञापन

अचानक आंखों में दर्द उठना या आंखों की पीछे की दीवारों पर बुलबुले जैसा दिखना खतरनाक है। इस स्थिति में तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। इसे एन्यूरिज्म का संकेत कह सकते हैं। एन्यूरिज्म में आंखों की दीवारें असामान्य तरीके से चौड़ी और फूलने लगती हैं। एन्यूरिज्म से दोहरी दृष्टि, चक्कर आने की समस्या हो सकती है। एन्यूरिज्म शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

ट्यूमर के संकेत

हालांकि, ट्यूमर के कई प्रकार के संकेत होते हैं: आंखों में इसके संकेत कुछ इस प्रकार के होते हैं। देखने में परेशानी होना, धुंधला दिखना, काला धब्बा आना या फिर डबल विजन ट्यूमर के संकेत हो सकते हैं।

विज्ञापन

तेज रोशनी से चिड़चिड़ाहट

आंखों का तेज रोशनी से परेशान होना या न देख पाना कुछ-कुछ स्थिति में सामान्य हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी भयावह बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जैसे कि ल्यूपस, ल्यूपस एक ऑटोइम्यून की बीमारी है जिसमें शरीर रोगों से लड़ने में मुश्किलों का सामना करता है। ल्यूपस की बीमारी गंभीर हो जाए तो हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक आ सकता है।

विज्ञापन

स्किन कैंसर का संकेत

आंखों से स्किन कैंसर का संकेत भी मिलता है। इसमें आंखों के ऊपर, नीचे या कोनों में कैंसर सेल्स बन सकते हैं। पलकों पर ठोस त्वचा होना भी कैंसर का संकेत है। आंखों में कुछ होने का अहसास भी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

हाई बीपी का संकेत

विज्ञापन

हाई बीपी से हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। आंखों से पता लगाने के लिए आपको अपनी आंखों में दिखाई देने वाली ब्लड वैसल्स पर गौर करना होगा। अगर आपकी आंखें लाल दिख रही हैं या उनमें ब्लड स्पॉट नजर आ रहा है या तेज दर्द महसूस हो रहा है तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है।

लाइम डिजीज

विज्ञापन

यह कीड़ों से होने वाली एक बीमारी है। लाइम रोग में आंखें भी प्रभावित होती हैं। अगर कोई लाइम रोग से पीड़ित है या किसी को किसी कीड़े ने काट लिया है तो उनकी आंखों में चमक, जलन, धुंधलापन या फिर फ्लोटर्स जैसे संकेत दिखते हैं। फ्लोटर्स आंखों में तैरने वाले धब्बे होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल

विज्ञापन

आंखों से कोलेस्ट्रॉल पता लगाने का सबसे आम निशान है आंखों के आसपास की त्वचा का पीला उभरा होना। पीली-पीली उभरी स्किन यानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी हुई है। आंखों के अंदरुनी हिस्सों में पीलापन दिखना भी कोलेस्ट्रॉल का संकेत है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल स्ट्रोक का संकेत होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ