---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आंखें लगने लगें भारी तो न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं लक्षण

Eye Swelling: अगर शरीर में कहीं भी सूजन आती है तो इसे बिलकुल इग्नोर नहीं करना चाहिए। सूजन आना भी कई तरह की बीमारियों का संकेत देती हैं। कभी हाथों और पैरों में सूजन आती है, आंखों में सूजन और कभी-कभी चेहरे में सूजन आना भी गंभीर बीमारियों का संकेत हैं। आपको भी ऐसी शिकायत […]

---विज्ञापन---

Eye Swelling: अगर शरीर में कहीं भी सूजन आती है तो इसे बिलकुल इग्नोर नहीं करना चाहिए। सूजन आना भी कई तरह की बीमारियों का संकेत देती हैं। कभी हाथों और पैरों में सूजन आती है, आंखों में सूजन और कभी-कभी चेहरे में सूजन आना भी गंभीर बीमारियों का संकेत हैं। आपको भी ऐसी शिकायत होती है तो पहले डॉक्टर से मिलना चाहिए और अपने सारे लक्षण बता कर पूरी जांच करवानी चाहिए।

सूजन क्यों होती है?

दरअसल, शरीर में सूजन आने के काफी सारे कारण हो सकते हैं। जैसे हड्डियों में लगातार दर्द होना या शरीर में किसी गंभीर बीमारी का होना। एक कारण सूजन आने का खून की कमी भी हो सकती है। क्योंकि कई मामलों में शरीर में खून की कमी के कारण कई अंगों में सूजन आ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढें- Best Yoga For Eyes: कुछ ही दिनों में आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं 3 ये योग!

सूजन आने से हो सकती हैं ये बीमारियां

  • किडनी की परेशानी
  • थायराइड
  • दिल का कमजोर होना

घरेलू उपाय

शरीर में बार बार सूजन होने पर कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। जैसे नंगे पैर नहीं घूमना चाहिए। सोने से पहले पैरों के तलवों में सरसों का तेल लगाएं और मालिश करें। आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारे, लेकिन फिर भी सूजन की शिकायत रहती है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलना चाहिए।

---विज्ञापन---

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 29, 2023 12:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola